'बस बहुत हुआ', पैप्स पर भड़कीं जया बच्चन, करण जौहर ने बदला माहौल, बोले- मेरी वजह से...

बुधवार की शाम जया बच्चन और करण जौहर मुंबई में एकसाथ स्पॉट हुए, जहां वेटरन एक्ट्रेस का गुस्सा पैप्स पर एक बार फिर फूटता दिखा. लेकिन करण ने जया और पैप्स के बीच बने इस गंभीर माहौल को हंसी-खुशी से भरा बनाया.

Advertisement
करण जौहर संग दिखीं जया बच्चन (Photo: Yogen Shah) करण जौहर संग दिखीं जया बच्चन (Photo: Yogen Shah)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बिहेवियर को लेकर चर्चा में रहती हैं. लोग उनके पैपराजी वीडियोज को लेकर बात करते हैं. जया जिस तरह से पैप्स को अपनी फोटो खींचने के लिए डांटती हैं, उससे यूजर्स सहमत नहीं दिखते. जया बच्चन ने कई बार पैपराजी कल्चर को लेकर विवादित बयान भी दिया है. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने पैप्स को फटकारा है. 

Advertisement

पैपराजी को जया की फटकार

बुधवार 18 फरवरी की शाम मुंबई के फोर सीजन्स होटल के बाहर जया बच्चन अपनी कुछ सहेलियों के साथ नजर आईं. वहां पैप्स भी पहुंचे, जिन्होंने एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो लेनी शुरू की. कुछ देर तक तो जया ने पैप्स की तरफ ध्यान ही नहीं दिया. वो उनके कैमरा से मुंह मोड़कर दूसरी तरफ खड़ी हो गईं. 

फिर जब पैप्स ने उनकी तस्वीर दूसरी तरफ से लेने की कोशिश की, तो जया ने अपने गुस्से वाले अवतार में आकर उन्हें फटकार दिया. एक्ट्रेस ने और फोटो ना लेने से मना किया. उन्होंने कई बार 'बस बहुत हुआ' ऐसा कहा. पैप्स ने भी जया की बात मानी और उनके फोटो वीडियो नहीं लिए. 

पैप्स संग करण जौहर की मस्ती

फिर, जया बच्चन को होटल के बाहर फिल्ममेकर करण जौहर के साथ देखा गया. दोनों ने काफी देर तक एक-दूसरे के साथ बात की. जया और करण की इस बातचीत को पैप्स ने अपने कैमरा में भी कैप्चर किया. फिर जब करण जया बच्चन से विदा ले रहे थे, तब एक्ट्रेस ने दोबारा अपनी नाराजगी जताते हुए उन्हें डांटा. मगर करण ने जया को प्यार से गले लगाया और उनसे विदा ली. 

Advertisement

करण को जाते-जाते पैप्स ने थैंक्यू कहा, जिसपर फिल्ममेकर ने जवाब दिया कि उन्हें उनकी वजह से जया बच्चन के फोटो मिले. पैप्स करण की बात सुनकर हंसने लगे. फिर डायरेक्टर ने ये बात जया बच्चन को भी बताई, जिसपर उनका रिएक्शन भी देखने लायक था. पैप्स के साथ करण की मस्ती भरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement