17 दिन से अस्पताल में सलमान के पिता सलीम खान, कैसी है तबीयत? जावेद अख्तर ने दी अपडेट

वेटरन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले काफी दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत के बारे में कई लोग बात कर चुके हैं. अब जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है.

Advertisement
सलीम खान की तबीयत पर बोले जावेद अख्तर सलीम खान की तबीयत पर बोले जावेद अख्तर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

सुपरस्टार सलमान खान और उनका परिवार पिछले कुछ वक्त से परेशान है. एक्टर के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं. रिपोर्ट्स थीं कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है, जिसका इलाज डॉक्टर्स ने किया. सलमान और उनके परिवार की तरफ से अभी तक सलीम खान की हेल्थ पर कोई अपडेट सामने नहीं आई थी. मगर बॉलीवुड के सेलेब्स मीडिया से इसपर बात जरूर करते नजर आए थे.

Advertisement

अब कैसी है सलीम खान की तबीयत?

आमिर खान ने बताया था कि वो सलमान की बहन अलविरा खान अग्निहोत्री से लगातार संपर्क में हैं और सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी जानकारी लेते रहते हैं. वहीं सलमान की हीरोइन डेजी शाह ने वेटरन राइटर की हालत पहले से स्थिर बताई थी. अब सलीम खान के साथी रहे लेजेंडरी राइटर जावेद अख्तर ने भी अपने दोस्त की हालत स्थिर बताई है.

जावेद अख्तर दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे. HT के मुताबिक, वहां उन्होंने अपने साथी रहे सलीम खान की तबीयत के बारे में पूछे जाने पर रिएक्ट किया. जावेद अख्तर ने बताया, 'सलिम साहब अब ठीक हैं. वो अच्छा हैं और रिकवर कर रहा हैं. वो कुर्सी पर बैठते हैं और बात कर रहा हैं, मतलब वो काफी बेहतर हो गए हैं.' 

Advertisement

जावेद अख्तर और सलीम खान ने 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में- जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, काला पत्थर, सीता-गीता का स्क्रीनप्ले एक साथ लिखा था. इन फिल्मों के अलावा उन्होंने और भी कई बेहतरीन फिल्में लिखी जिससे उनकी जोड़ी इंडस्ट्री में सुपरहिट बनी. मगर 80 के दशक में अचानक उनकी जोड़ी टूट गई. दोनों ने साथ काम करना बंद किया, मगर उनकी दोस्ती हमेशा कायम रही. जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी थी, तब जावेद अख्तर उनसे मिलने भी पहुंचे थे. 

कब अस्पताल में भर्ती हुए थे सलीम खान?

सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. 90 की उम्र में उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिससे फैंस काफी चिंतित हुए. सलमान भी अपने पिता के लिए हताश-परेशान नजर आए. मगर अब करीब 17 दिन बाद उनकी हालत में आई सुधार से सभी को राहत मिली होगी. सलीम खान के लिए फैंस की दुआ रंग लाई. सलमान भी अपने पिता के ठीक होने के बाद काम पर लौटते दिखाई दिए. बीते दिन उनकी 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से फोटो सामने आईं, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement