खुद को बोल्ड दिखाना नहीं पसंद, ये बोलकर फंसी जाह्नवी कपूर, पेद्दी में हुईं ट्रोल

जाह्नवी कपूर को जिस तरह फिल्म पेद्दी में दिखाया गया है, वो देखकर हर कोई सवाल खड़े कर रहा है. लेकिन जाह्नवी कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट में ये साफ कह चुकी हैं कि उन्हें फिल्मों में इंटीमेसी से परेशानी है. फिर क्यों उन्होंने राम चरण की फिल्म में ऐसा रोल किया?

Advertisement
इंटीमेसी को लेकर जाह्नवी का पुराना इंटरव्यू वायरल (Photo: Peddi Movie Still) इंटीमेसी को लेकर जाह्नवी का पुराना इंटरव्यू वायरल (Photo: Peddi Movie Still)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

राम चरण की फिल्म पेद्दी, जो एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है इस समय अपने बोल्ड सीन्स को लेकर सुर्खियों में है. इसमें जाह्नवी कपूर के किरदार को आई-कैंडी की तरह पेश किया गया है, जिसका फिल्म से कोई ताल्लुक नहीं है. उनके अधिकतर सीन्स सिर्फ उनकी फिगर और बॉडी दिखाने पर फोकस रखते हैं. इस वजह से फिल्म के डायरेक्टर पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Advertisement

जाह्नवी के लिए ये पहली बार नहीं जब फिल्मों में सिर्फ उन्हें एक बोल्ड अवतार में दिखाया गया हो. साउथ की ही फिल्म देवरा हो, या मैडॉक फिल्म्स की परम सुंदरी- इन सभी में उनके कोई ना कोई ऐसे सीन हैं जिसमें डायरेक्टर ने एक्ट्रेस की बॉडी को सेक्शुअलाइज तरीके से दिखाया है. 

सेंशुअल सीन्स से जाह्नवी को है तकलीफ

कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर राज शमानी के पॉडकास्ट में आई थीं, जहां उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें फिल्मों में ज्यादा बोल्ड दिखाए जाने वाले सीन्स से तकलीफ है. जाह्नवी का कहना था- मेरा मानना है कि हर स्टेज पर ये पूछना बहुत जरूरी है कि मैंने क्या चीज की सहमति दी थी? उदाहरण के लिए, मैंने परम सुंदरी में भीगी साड़ी नाम का एक गाना किया था, जिसमें मैं भीगी साड़ी पहने हुए थी और काफी सेंशुअल तरीके से डांस कर रही थी.

Advertisement

'उस गाने का मकसद लोगों को एक्साइट करना नहीं था, बल्कि वो एक सेंशुअल गाना था. अगर कोई देखकर कहे कि मुझे इस लड़की पर अट्रैक्शन नहीं है, तो मुझे शायद बुरा लगेगा. लेकिन ये बात किसी को बिना उसकी सहमति के सेक्शुअलाइज करने से बहुत अलग है. मैं किसी भी रूप में बिना सहमति के किसी को सेक्शुअलाइज किए जाने के खिलाफ हूं. और ये बात मुझे परेशान करती है.'

गलत एंगल से शूट करने पर आवाज उठाती हैं जाह्नवी

जाह्नवी ने तब ये भी कहा था कि जब कोई कैमरामैन गलत एंगल से शूट करके उनकी बॉडी दिखाने की कोशिश करता है, तब वो अनकंफर्टेबल हो जाती हैं और उसे ऐसा करने से मना करती हैं. एक्ट्रेस ने बताया था, 'अगर DOP कैमरा किसी ऐसी जगह लगा दे जहां मुझे ठीक नहीं लग रहा हो, तो मुझे बिना अनप्रोफेशनल दिखे साफ-साफ कहना चाहिए कि नहीं, ये नहीं चलेगा, मुझे ये नहीं चाहिए.'

'धीरे-धीरे, पहले मैं बहुत रिस्पेक्ट से बात करती थी और सोचती थी कि अपनी लड़ाइयां चुन-चुनकर लड़नी चाहिए. लेकिन अब मैं थोड़ा बदल गई हूं. अब मैं सोचती हूं कि मैं जुगाड़ निकाल लूंगी. किसी न किसी तरीके से अपनी बात तो जरूर रखूंगी, लेकिन ये बहुत जरूरी है कि मैं विनम्र और सभ्य लगूं.'

Advertisement

अब जाह्नवी के ये बयान पेद्दी की रिलीज के बाद वापस सुर्खियों में है. देखना होगा कि एक्ट्रेस का इन सभी पर क्या रिएक्शन आता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »