T20 world cup में अमिताभ का टोटका, टीम इंडिया के ल‍िए दी कुर्बानी, यूजर्स बोले- शुक्र‍िया

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती. इस जीत के पीछे अमिताभ बच्चन का टोटका चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने मैच नहीं देखा इसलिए टीम इंडिया ने जीत हासिल की.

Advertisement
भारत के टी20 जीतने पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन (Photo: Social Media) भारत के टी20 जीतने पर अमिताभ बच्चन का रिएक्शन (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए जश्न लेकर आया. आधी रात को जब इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता, तो लोग पटाखे फोड़ने लगे. हर हिंदुस्तानी जीत का जश्न मनाते हुए दिखा. सेलेब्स के बीच भी इंडिया के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं सदी के महानायक का टोटका काम आया. क्योंकि उन्होंने ये ऐतिहासिक मैच नहीं देखा, इसलिए इंडिया जीत गई.

Advertisement

अमिताभ की पोस्ट वायरल
अमिताभ ने भारत को जीत की बधाई देते हुए लिखा- T 5679 - कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे. हो गया. इस पोस्ट के साथ बिग बी ने टीम इंडिया के जश्न की फोटोज शेयर की हैं. वैसे ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने अपने इस टोटके के बारे में दुनिया को बताया हो. इससे पहले भी टीम इंडिया के हारने पर बिग बी बता चुके हैं कि उनके मैच देखने की वजह से इंडिया हारी है. फैंस को हैरानी है कि बिग बी सच में खुद को टीम इंडिया के लिए लकी नहीं मानते. उनकी पोस्ट देखने के बाद कुछ लोगों ने बिग बी का मैच ना देखने के लिए आभार जताया. मगर कईयों ने अमिताभ से कहा कि वो खुलकर मैच देखा करें. खुद को ऐसे रोकना सही नहीं. 

Advertisement

शख्स ने लिखा- आपके देखने से भी जीत ही जाते अमित जी, टीम ही अपनी इतनी धांसू है. बहुत धमाकेदार गेम पूरा टाइम इंडिया की तरफ से. किसी ने अमिताभ को सलाह देते हुए कहा- हाईलाइट्स तो देख लेते सर. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- तो अब पूरा देश आपको बोल रहा है सर, आप अगले 10 साल तक टीवी ऑफ रखो, हम हर ट्रॉफी जीत लेंगे. दूसरे ने कहा- अच्छा हुआ कि आप नहीं गए देखने के लिए वरना इंडिया मैच हार गया होता है आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यूजर ने कहा- सर अगर ऐसा है तो आपका मैच ना देखना भी देश सेवा ही हो गया. इंडिया के लिए ये बलिदान जारी रखिए. यूजर ने कहा- ये अंधविश्वास हमें पसंद आया.

अमिताभ बच्चन की तरह बाकी सेलेब्स ने भी इंडिया की जीत का जश्न मनाया है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम इंडिया पर गर्व जताया है. अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. वो कल्कि 2898 AD पार्ट 2, ब्रह्मास्त्र पार्ट 2, आंखें 2, और सेक्शन 84 में नजर आएंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement