हेरा फेरी 3 में क्यों काम नहीं कर रहे अक्षय कुमार? एक्टर ने बताई असली वजह, फैंस से मांगी माफी

काफी दिनों से खबर आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार को फिल्म हेरा फेरी 3 में रिप्लेस कर दिया है. अब इसकर खिलाड़ी कुमार ने चुप्पी तोड़ी है. अक्षय ने इस बात को कंफर्म कर बताया है कि उन्होंने ये फैसला मेकर्स और अपनी सोच के अलग होने की वजह से लिया है.

Advertisement
फिल्म हेरा फेरी के एक सीन में परेश रावल और अक्षय कुमार फिल्म हेरा फेरी के एक सीन में परेश रावल और अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

फिल्म हेरा फेरी 3 के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं. खबर आई थी कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जल्द बनने जा रही है. इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा होंगे. खबर के आने के बाद से फैंस के बीच हलचल मची हुई है. कार्तिक को ट्रोल किया गया, साथ ही सवाल उठाए गए कि आखिर अक्षय क्यों हेरा फेरी 3 का हिस्सा क्यों नहीं बन रहे हैं. अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस सवाल का जवाब खुद दे दिया है.

Advertisement

क्यों फिल्म का हिस्सा नहीं हैं अक्षय?

अक्षय कुमार ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वो हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका ये फैसला मेकर्स और उनकी सोच अलग होने की वजह से आया है. हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में फिल्म को लेकर एक्टर ने बात की. उन्होंने कहा, 'हेरा फेरी मेरा हिस्सा रही हैं और इस फिल्म से मेरी खुशहाल यादें जुड़ी हुई हैं. मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों से वो फिल्म नहीं बनी, मतलब उसका पार्ट 3 नहीं बना. लेकिन मेरा मानना है कि हमें अलग तरीके से सोचना शुरू करना होगा.'

आगे अक्षय कुमार कहते हैं, 'फिल्म का ऑफर मुझे मिला था और मुझे इसके बारे में बताया गया था. लेकिन इसका स्क्रीनप्ले, स्क्रिप्ट और सबकुछ देखकर मैं संतुष्ट नहीं था, इससे खुश नहीं था. मुझे वो करना होगा जो लोग देखना चाहते हैं और इसीलिए मैं पीछे हट गया. मेरे लिए ये मेरा हिस्सा है, मेरी जिंदगी, मेरे सफर का एक बहुत बड़े पैमाने पर हिस्सा है.'

Advertisement

उन्होंने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, 'मुझे भी बहुत दुख हो रहा है. मैं भी बहुत दुखी हूं इस बात से कि मैं इसे कर नहीं पा रहा. चीजें जैसी हो गई हैं उससे मैं खुश नहीं हूं. इसीलिए मैंने इसे ना करने का फैसला किया है.'

अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के ना होने की खबर सामने आने के बाद फैंस ने ट्विटर पर No Raju no Hera Pheri ट्रेंड करना शुरू कर दिया था. इस बारे में भी अक्षय ने बात की. उन्होंने कहा कि वह फिल्म को नहीं कर पा रहे इसका दुख उन्हें है. एक्टर कहते हैं, 'जितना दुख उन्हें है, उतना ही मुझे भी है. ये बहुत दुखभरी बात है लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात को ट्रेंड कराया उसके लिए शुक्रिया. मैं उनसे (अपने फैंस से) माफी मांगता हूं कि मैं हेरा फेरी नहीं करूंगा. सॉरी.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement