ऑस्कर ने धर्मेंद्र को किया नजरअंदाज, हेमा मालिनी ने बताया 'शर्मनाक', बोलीं- उन्हें परवाह क्यों होगी

ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र की लेगेसी को याद नहीं किया गया जिससे इंडियन फैंस काफी नाराज दिखे. एक्टर के योगदान को इतने बड़े स्टेज पर नजरअंदाज किया गया. ऐसे में हेमा मालिनी ने इसपर रिएक्ट किया है.

Advertisement
धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि पर बोलीं हेमा मालिनी (Photo: X/ Hema Malini) धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि पर बोलीं हेमा मालिनी (Photo: X/ Hema Malini)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. मगर उनका जिक्र कभी ना कभी होता रहता है. 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 के कारण धर्मेंद्र एक बार फिर सुर्खियों में आए. उन्हें इवेंट के मेमोरियम सेगमेंट में श्रद्धांजलि नहीं दी गई, जिससे इंडियन फैंस को तगड़ा झटका लगा. 

ऑस्कर में भुलाए गए धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के अलावा इवेंट में सभी हॉलीवुड कलाकारों को याद किया गया, जिन्होंने साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहा. प्रीमियर नाइट में धर्मेंद्र का कोई जिक्र नहीं था. हालांकि अकैडमी अवॉर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर एक्टर को स्पेशल मेंशन दिया. लेकिन वो भी फैंस को मंजूर नहीं था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑस्कर अवॉर्ड को हॉलीवुड का पीआर शो तक कह डाला था.

Advertisement

ऑस्कर में धर्मेंद्र को याद नहीं किए जाने पर हेमा मालिनी ने अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है. उनका कहना है कि ये बेहद शर्मनाक बात है. बॉलीवुड हंगामा से हेमा मालिनी ने कहा, 'ये बिल्कुल एक शर्मनाक बात है. उन लोगों के लिए शर्म की बात है जिन्होंने ऐसे एक्टर को नजरअंदाज किया, जो दुनिया के कई हिस्सों में मौजूद लोगों के लिए महत्व रखते हैं. धरम जी को हर जगह जाना-पहचाना जाता है.'

हालांकि हेमा मालिनी ने ये भी माना कि धर्मेंद्र को ऑस्कर में नजरअंदाज किए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने एक्टर की लेगेसी पर कहा, 'उन्हें अपने करियर में ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले हैं. ऐसे में उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होगी? हम दोनों अपने देश में लोगों का प्यार पाकर खुश थे. लेकिन अवॉर्ड्स ने उनसे हमेशा दूरी बनाई. यहां तक कि मुझे भी लाल पत्थर और मीरा में अपनी एक्टिंग के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला.'

Advertisement

BAFTA ने दी थी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र को ऑस्कर अवॉर्ड्स ने तो नहीं, लेकिन BAFTA अवॉर्ड्स ने श्रद्धांजलि दी थी. उस अवॉर्ड सेरेमनी में वो इकलौते इंडियन आर्टिस्ट थे, जिन्हें सम्मान दिया गया. उनको मिले सम्मान से तब हेमा मालिनी को काफी खुशी महसूस हुई थी. धर्मेंद्र ने करीब 60 सालों तक बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाया था. उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के लोगों का खूब प्यार मिला था. जब नवंबर 2025 में उनका निधन हुआ, तब कई लोगों की आंखें नम हुई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement