भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इस वक्त हैप्पी फेज में हैं. उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है. हार्दिक एक तरफ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उनका प्यार परवान चढ़ रहा है.
माहिका के प्यार में हार्दिक
वर्ल्ड कप की शानदार जीत के बाद हार्दिक पंड्या बीती रात गर्लफ्रेंड संग आउटिंग एन्जॉय करते हुए नजर आए. दोनों हाथों में हाथ डाले दिखे. कपल को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. हार्दिक-माहिका के चेहरे पर खुशी और सुकून साफ नजर आया.
माहिका ने अपनी आउटिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. वो अपने पेट डॉगी संग मस्ती करती नजर आईं. तस्वीर देखकर फैंस का मानना है कि उनकी फोटो हार्दिक ने ही क्लिक की है.
कहां बिजी नताशा?
एक तरफ हार्दिक हर गुजरते दिन के साथ गर्लफ्रेंड माहिका के प्यार में डूबते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी अपनी लाइफ में खुश हैं. नताशा इन दिनों बेटे संग वेकेशन पर हैं. उन्होंने वेकेशन से कई फोटोज-वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें को काफी एंडवेंचर करती नजर आईं.
नताशा को देखकर लगता है कि तलाक के बाद वो अपनी लाइफ में मूवऑन कर चुकी हैं. वो बेटे संग अपनी जिंदगी के हर पल को यादगार बना रही हैं. नताशा की पोस्ट कई महिलाओं जिंदगी में पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.
एक्स कपल हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की बात करें तो दोनों ने 2020 में सादगी से शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया था. इसके बाद 2023 में वैलेंटाइन डे पर कपल ने उदयपुर में ग्रैंड अंदाज में दोबारा शादी रचाई. मगर दोबारा शादी करने के एक साल बाद 2024 में कपल ने तलाक का ऐलान कर दिया था. तलाक के बाद हार्दिक लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. वो माहिका संग रिश्ते में हैं. वहीं, नताशा फिलहाल बेटे संग जिंदगी को खूबसूरती के साथ जी रही हैं.
aajtak.in