क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा पावर कपल कहे जाता है. दोनों का रिश्ता परवान चढ़ रहा है. माहिका, हार्दिक की सबसे बड़ी चीयरलीडर बन चुकी हैं. वो हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आती हैं. बीती रात मुंबई इंडियन्स और KKR के बीच हुए मैच के दौरान भी माहिका अपने स्वीटहार्ट हार्दिक को सपोर्ट करने पहुंचीं. लेकिन माहिका के खास अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.
हार्दिक के बेटे संग दिखीं माहिका
दरअसल, माहिका अपने स्वीटहार्ट हार्दिक के बेटे अगस्त्य संग मैच देखने पहुंचीं. हार्दिक जब फील्ड पर धुरंधर अंदाज में खेल रहे थे, तब माहिका उनके बेटे का ध्यान रख रही थीं. मैच खत्म होने के बाद भी माहिका एक परफेक्ट पार्टनर की तरह हार्दिक के लाडले बेटे अगस्त्य को प्रोटेक्ट करती हुई नजर आईं.
मैच के बाद माहिका जब हार्दिक के बेटे अगस्त्य संग स्टेडियम से बाहर निकलीं, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. पैप्स के बीच उन्हें अपने कैमरों में कैद करने की होड़ मच गई. भीड़ को देख हार्दिक के बेटे घबराते दिखे, उन्हें पैप्स के कैमरों की फ्लैश से परेशानी हो रही थी. ऐसे में माहिका नन्हे अगस्त्य को भीड़ में प्रोटेक्ट करती दिखीं. वो अगस्त्य का हाथ थामकर उन्हें कार तक ले जाते हुए नजर आईं. साथ ही अगस्त्य को रिलैक्स रहने की सलाह देती हुई भी दिखाई दीं.
अगस्त्य के लिए माहिका पैप्स पर भी गुस्सा करती दिखीं. उन्होंने पैप्स से फ्लैश बंद करने को कहा और अगस्त्य की आंखों को अपने हाथों से कवर कर लिया, ताकि अगस्त्य को दिक्कत ना हो. माहिका ने जिस तरह हार्दिक के बेटा का ध्यान रखा, वो देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया.
अगस्त्य के लिए माहिका का प्रोटेक्टिव नेचर देख इतना तो साफ हो गया है कि माहिका का प्यार सिर्फ हार्दिक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो उनके बेटे को भी दिल से प्यार करती हैं. माहिका को फैंस परफेक्ट पार्टनर बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि हार्दिक के लिए माहिका बेस्ट हैं.
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक संग शादी रचाई थी. इस शादी से उनका बेटा अगस्त्य है. तलाक के बाद हार्दिक और नताशा मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं. नताशा और हार्दिक दोनों ही बारी-बारी से अपने बेटे संग टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं. हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका संग भी अगस्त्य का काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है. अब माहिका को अगस्त्य की देखभाल करता देख फैंस का मानना है कि वो हार्दिक के बेटे को बिल्कुल मां जैसा प्यार करती हैं. वैसे आपका क्या कहना है?
aajtak.in