'गोविंदा सड़क पर आ गए?' कमेंट सुन भड़का भांजा, मामा के दिवालिया होने पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा को लेकर बीते दिनों दावा किया गया था कि वो आर्थिक तंगी झेल रहे हैं. इस पर उनके भांजे विनय आनंद ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये बातें पूरी तरह गलत हैं और गोविंदा आज भी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं.

Advertisement
गोविंदा के सपोर्ट में आया भांजा (Photo: Social Media) गोविंदा के सपोर्ट में आया भांजा (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

कभी गोविंदा को इंडस्ट्री का हीरो नंबर 1 कहा जाता था. लेकिन आज वो अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं. एक्टर को आए दिन किसी इवेंट या शो में ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है. यूं छोटे मोटे इवेंट्स में गोविंदा को नाचते देख लोगों ने कयास लगाए कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. पैसों की कम के चलते उन्हें फंक्शन में मजबूरी में डांस करना पड़ा रहा है. एक्टर के दिवालिया होने की बातों पर उनके भांजे विनय आनंद का रिएक्शन आया है. 

Advertisement

विनय ने मामा गोविंदा के लिए क्या कहा?

विनय ने गोविंदा के फाइनेंसियल क्राइसेस में होने की बातों को बेबुनियाद बताया है. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में विनय ने कहा- वो सुपरस्टार हैं. गोविंदा आज अगर एक जगह खड़े हो जाएं तो 25-30 लाख रुपये आराम से मिल जाएंगे. ये लोग जिसको गरीब बोल रहे हैं. वो बेवकूफ हैं. लोग लिख रहे हैं गोविंदा सड़क पर आ गए, गोविंदा के साथ ये क्या हो गया.. अबे पागलों, किधर हो, किसके लिए बकवास कर रहे हो? वो 90s के सुपरस्टार हैं जो करोड़ों में चार्ज करते थे. 

उन्होंने आगे कहा- जब लोखंडवाला में 12-13 लाख में फ्लैट आता था. वो एक मूवी के 1 करोड़ चार्ज करते थे. आप कैसे कह सकते हैं कि गोविंदा सड़क पर आ गए हैं? 70-80 फिल्में करने के बाद, 5 फिल्मों में गोविंदा ने जितना कमाया शायद ही किसी ने कमाया होगा. पता नहीं ऐसे कितने स्टार्स घूम रहे होंगे जिनके पास पैसे नहीं होंगे. तुम इतने बड़े लेजेंड के बारे में ऐसे कैसे बेवकूफाना बातें कर सकते हो. मुझे ये सब बहुत अजीब लगता है.

Advertisement

विनय ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इन सभी अफवाहों को सुनकर हैरानी होती है. कैसी स्टोरीज हो रही हैं? वो भी थोड़ी सी पब्लिसिटी के लिए. वो जब भी सोशल मीडिया खोलते हैं गोविंदा जी ही नजर आते हैं. क्या स्टारडम है उनका.

विनय आनंद इससे पहले भी कई दफा गोविंदा के सपोर्ट में बोल चुके हैं. वो अपने मामा के काफी करीब हैं. विनय ने मामी संग गोविंदा के टकराव पर भी रिएक्ट किया. उनका कहना है दोनों की शादी में खटपट पर कई बातें बन रही हैं. लेकिन वो कपल के सदा साथ रहने की दुआ करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement