बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अब फिल्म इंडस्ट्री में एक राइजिंग सुपरस्टार के रूप में देखे जा रहे हैं. एक्टर की एक्टिंग और डांसिंग से तो सभी वाकिफ हैं ही साथ ही उनकी सिंगिंग ने भी अब सभी को दीवाना बना दिया है. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने फैंस के लिए अपनी आवाज में पहला गाना लॉन्च किया था. देशभक्ति पर बेस्ड इस वीडियो सॉन्ग को खूब व्यूज मिल रहे हैं. अब एक्टर ने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से भी अपडेट कर दिया है. एक्टर की फिल्म गणपत का टीजर जारी कर दिया गया है.
टाइगर श्रॉफ फुल एक्शन के लिए तैयार
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म गणपत के टीजर का वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्टर फुल एक्शन के लिए तैयार होते नजर आ रहे हैं. उनका स्वैग शानदार है. टाइगर ने सभी फैंस को रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले ये सरप्राइज दिया है. टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म एक्शन बेस्ड है और टीजर में एक्टर का फिल्म से लुक भी जारी कर दिया गया है. टाइगर ने गणपत स्टाइल में एंट्री मार ली है. टीजर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इंटेंस एक्शन सीन्स होने की संभावना है.
टीजर देखें यहां-
क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म
टीजर के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा कि उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी. आरेला है #Ganapath, तैयार रहना. सिनेमाघरों में 23 दिसंबर, 2022 को. #Ganapath23Dec2022 @kritisanon #VashuBhagnani #VikasBahl @jackkybhagnani. बता दें कि फिल्म के रिलीज होने में तो अभी एक साल से भी ज्यादा का समय है. ऐसे में फिल्म के टीजर रिलीज के बाद लोगों की एक्साइटमेंट और अपेक्षाएं भी फिल्म से बढ़ गई हैं.
जब अक्षय कुमार ने इंदिरा गांधी के रोल का दिया सुझाव, लारा दत्ता को आई थी हंसी
कृति सेनन संग दिखेगी बॉन्डिंग
बता दें कि गणपत फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन भी नजर आएंगी. एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि गणपत मेरे करियर का सबसे चैलेंजिंग प्रोजेक्ट है. एक्शन के मामले में इस फिल्म से मुझे अच्छा-खासा चैलेंज मिलने जा रहा है. अपने एक्शन के स्तर को और बढ़ाकर मैं फैंस को कुछ नया दिखाना चाहता हूं.
aajtak.in