राकेश बेदी पहले ही बन चुके थे 'धुरंधर', एक्टर का 12 साल पुराना क्लिप हो रहा वायरल

फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली काफी चर्चा में है. अब एक्टर का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद को धुरंधर कहकर बुला रहे हैं. आप भी देखिए राकेश बेदी का वायरल क्लिप.

Advertisement
फिल्म धुरंधर के राकेश बेदी (Photo: X/@jiostudios) फिल्म धुरंधर के राकेश बेदी (Photo: X/@jiostudios)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी है. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रहा है. लोगों को ये फिल्म भी काफी पसंद आ रही है. हर जगह इसके क्लिप्स वायरल हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की परफॉरमेंस ने सबका दिल जीता ही. 

मगर राकेश बेदी का जमील जमाली आखिरी में आकर पूरी लाइमलाइट लूट गया. आदित्य धर ने अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स में एक ऐसा ट्विस्ट डाला, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए. पूरा सोशल मीडिया सिर्फ राकेश बेदी की तारीफ से भरा हुआ है. इसी बीच एक्टर का एक पुराना क्लिप भी सामने आया है, जिसका सीधा कनेक्शन 'धुरंधर' से है. 

Advertisement

कैसे सालों पहले धुरंधर बने राकेश बेदी?

राकेश बेदी सालों पहले जी टीवी के सीरियल 'कबूल है' में दिखे थे, जिसमें करण ग्रोवर और सुरभि ज्योति भी थे. इस सीरियल में उनका किरदार एक अधिकारी का था, जो सुरभि के किरदार जोया को देश से निकालने में लगा रहता है. सीरियल में असद और जोया की फेक शादी का ट्रैक होता है, जिसमें राकेश बेदी बीच-बीच में आते रहते हैं. 

वायरल क्लिप में राकेश बेदी, सुरभि से बातचीत करते नजर आते हैं. इस दौरान वो उनसे कहते हैं, 'आंसू, पैसा, पॉलिटिकल प्रेशर, फाल्तू की ड्रामेबाजी, इन सब बातों का धुरंधर वटावडेकर पर कोई असर नहीं होता.' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' लिख रहे हैं. वहीं और लोग ये भी लिख रहे हैं कि राकेश बेदी ने सालों पहले अपने धुरंधर होने का हिंट दे दिया था. 

Advertisement

'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली काफी अहम भूमिका में नजर आता है. जिस तरह आदित्य धर ने उनके किरदार को कॉमिक अंदाज से सीधा फिल्म का असली धुरंधर दिखाया है, वो फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज था. जिस-जिस ने अभी तक फिल्म देखी है, वो जान चुका है कि आखिर क्यों जमील जमाली 'धुरंधर' का सबसे मजेदार किरदार था. 

बात करें फिल्म धुरंधर द रिवेंज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इसने महज 4 दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 500 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 300 करोड़ पार पहुंच चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement