धुरंधर 2 को फिल्ममेकर ने बताया था 'कॉपी', आदित्य धर ने भेज दिया लीगल नोटिस?

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक फिल्ममेकर ने दावा किया कि इसे उनकी फिल्म को कॉपी करके बनाया गया है. अब खबर है कि आदित्य ने उस फिल्ममेकर के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है.

Advertisement
आदित्य ने लिया एक्शन? (Photo: PTI) आदित्य ने लिया एक्शन? (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

धुरंधर द रिवेंज फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बनाया. ये फिल्म पिछले 15 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. आदित्य धर की फिल्म को लेकर सभी में इतना क्रेज है कि इसके आसपास कोई दूसरी हिंदी फिल्म थिएटर्स में नहीं लग रही. अक्षय कुमार की भूत बंगला भी एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन हुई. 

धुरंधर 2 को सब तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मगर इस बीच एक फिल्ममेकर हैं, जिनका दावा है कि आदित्य ने इसे उनकी फिल्म से कॉपी करके बनाया है. संतोष कुमार ने 31 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर दावा किया कि उनकी साल 2023 में आई फिल्म डी साहब की स्क्रिप्ट धुरंधर 2 से मेल खाती है. उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट स्क्रीनराइटर असोसिएशन में रजिस्टर कराई थी. लेकिन धुरंधर के मेकर्स ने उससे छेड़छाड़ करके अपनी फिल्म बनाई है. 

Advertisement

धुरंधर 2 सचमुच है कॉपी?

संतोष कुमार का ये बयान काफी चौंकाने वाला था. मगर अब आदित्य धर ने अपनी टीम की मदद से फिल्ममेकर के खिलाफ एक्शन लिया है. HT की रिपोर्ट अनुसार, आदित्य ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है जिसमें उनसे साफ कहा गया कि वो इस तरह का कोई भी दावा ना करें. हालांकि संतोष कुमार का कहना है कि उन्हें कोई लीगल नोटिस नहीं, बल्कि आदित्य की टीम से ई-मेल आया है. 

फिल्ममेकर ने कहा, 'ये कोई नोटिस नहीं है, बल्कि मेरे ईमेल का जवाब है. वो मुझे परेशान कर रहे थे, कह रहे थे कि मुझे शिकायत नहीं करनी चाहिए और मैं अपनी पब्लिसिटी के लिए उन्हें बदनाम कर रहा हूं. मैंने उनसे कहा कि मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा, इसलिए मुझे मैसेज ना भेजें, कोर्ट आएं.' 

धुरंधर के मेकर्स से जुड़े एक सूत्र ने HT से कहा कि संतोष कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. ये कहानी आदित्य धर की ही थी, जिसे उन्होंने खुद लिखा. डायरेक्टर ने अपनी कहानी स्क्रीनराइटर असोसिएशन में सितंबर 2023 में रजिस्टर करा ली थी. जबकि संतोष कुमार ने नवंबर 2023 में इसे रजिस्टर कराया था. 

Advertisement

क्या है धुरंधर की कहानी?

फिल्म धुरंधर एक इंडियन एजेंट हमजा यानी जसकीरत की स्टोरी है, जो पाकिस्तान के ल्यारी में घुसकर वहां के गैंगस्टर और आतंकवादी अड्डों को अंदर ही अंदर खत्म कर डालता है. इसमें उसका सामना रहमान डकैत, मेजर इकबाल जैसे खतरनाक विलेन से होता है. मगर उसके साथ अजय सान्याल जैसा तेज दिमाग वाला डिप्लोमेट है, जो उसके मिशन में हर दम साथ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement