आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर बाप साबित हुई है. रिलीज के चंद दिनों में मूवी ने कमाई के 'धुरंधर' रिकॉर्ड्स को ब्रेक किया है. फिल्म में आदित्य धर की पीक डिटेलिंग, किरदारों के रियल कैरेक्टर से मेल खाते लुक्स की खूब चर्चा हो रही है. धुरंधर ऐसी फिल्म है जिसके एक्टर्स के अलावा शूटिंग लोकेशंस को लेकर भी बज बना हुआ है.
धुरंधर 2 में दिखा ये स्कूल कौन सा?
लेटेस्ट चर्चा फिल्म में दिखाए गए एक स्कूल की हो रही है. मल्टीपल लोकेशंस के अलावा धुरंधर को हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित द लॉरेंस स्कूल में भी शूट किया गया. कैंपस में रणवीर सिंह के सीन्स को फिल्माया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं इस स्कूल का फिल्म के रील एसपी चौधरी असलम यानी संजय दत्त संग स्पेशल कनेक्शन है. दरअसल, संजू बाबा ने स्कूल के दिनों में लॉरेंस स्कूल से पढ़ाई की थी.
फिल्म धुरंधर की शूटिंग क दौरान रणवीर सिंह ने कैंपस में सीनियर स्टूडेंट्स संग इंट्रैक्ट किया था. फिल्ममेकर आदित्य धर और यामी गौतम ने भी स्कूल को विजिट किया था. एक इंटरव्यू में स्कूल के हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों ने बताया क्यों मेकर्स ने इस जगह को शूटिंग के लिए चुना. वो कहते हैं- हमारे स्कूल कैंपस की यूनीक सेटिंग फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को प्रभावित करती है. तभी मेकर्स के लिए ये स्कूल परफेक्ट डेस्टिनेशन है. कुछ साल पहले अपनी पोस्ट में संजय दत्त ने इस स्कूल का जिक्र करते हुए यहां के टीचर्स और बच्चों पर गर्व जताया था. जिस तरह से पैनेडेमिक के दौरान टीचर्स ने लोकल बच्चों को पढ़ाया, उसने संजय के दिल को छू लिया था. संजय ने कहा था कि इस स्कूल का स्टूडेंट होने पर उन्हें प्राउड है.
कई सेलेब्स ने की पढ़ाई
द लॉरेंस स्कूल फिल्मी सितारों का गो टू प्लेस रहा है. कई सेलेब्स यहां से पढ़े हैं. इनमें प्रीति जिंटा, सैफ अली खान, पूजा बेदी, शाद अली, फिरोज गुजराल, इकबाल खान के नाम शामिल हैं. द लॉरेंस स्कूल 1847 में स्थापित हुआ था. ये फेमस प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल है. शिमला की पहाड़ियों के बीच बसा ये स्कूल एशिया के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल में से है.
aajtak.in