मिडिल ईस्ट में तनाव, भारत में कैंसिल हुआ FA9LA सिंगर फ्लिपराची का शो, धुरंधर 2 को लगेगा झटका?

बहरीन के रैपर फ्लिपराची फिल्म 'धुरंधर' के अपने वायरल हिट गाने 'FA9LA' के बाद भारत में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बन गए थे. हालांकि, अब खबर आ रही है कि उनका भारत दौरा रद्द हो गया है.

Advertisement
फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल (Photo: Instagram/@flipperachay) फ्लिपराची का इंडिया टूर कैंसिल (Photo: Instagram/@flipperachay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) के गाने 'फासला' (Fa9la) से रातों-रात भारत में मशहूर हुए बहरीन के रैपर फ्लिपराची (Flipperachi) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. भारत में अपनी पहली लाइव परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फ्लिपराची ने अपने आगामी सभी शो रद्द कर दिए हैं.

उन्हें इसी हफ्ते बेंगलुरु के 'UN40 म्यूजिक एंड बियॉन्ड' फेस्टिवल और मुंबई के एक बड़े इवेंट में हिस्सा लेना था, लेकिन मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालातों की वजह से उनका भारत आना फिलहाल टल गया है. इस खबर के बाद उन हजारों फैंस को झटका लगा है.

Advertisement

क्यों रद्द करने पड़े भारत के शोज?
फ्लिपराची को 14 और 15 मार्च को बेंगलुरु में अपनी आवाज का जादू बिखेरना था, जबकि 13 मार्च को मुंबई के फीनिक्स मार्केटसिटी में उनका एक अलग शो तय था. हालांकि, मिडिल ईस्ट और बहरीन में चल रहे मौजूदा तनावपूर्ण हालातों ने उनके सफर में बाधा डाल दी है.

सारेगामा इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा और यात्रा संबंधी मुश्किलों की वजह से फ्लिपराची इस समय यात्रा नहीं कर पाएंगे. हालांकि बेंगलुरु के फेस्टिवल में अन्य प्रस्तुतियां जारी रहेंगी, लेकिन फ्लिपराची का न होना वहां मौजूद दर्शकों के लिए एक बड़ी कमी साबित होगा.


धुरंधर के मेकर्स को झटका
अब प्रमोशन के लिहाज से देखा जाए को धुरंधर के मेकर्स के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है. क्योंकि फिल्म रिलीज यानी 19 मार्च से पहले फ्लिपराची कई बड़े शहरों में परफॉर्म करने वाले थे. जाहिर सी बात है, धुरंधर के गाने से वो न सिर्फ फिल्म के लिए माहौल बनाते बल्कि लोगों को सिनेमाघरों तक भी खींच लाते. अब ये दौरा रिलीज से ठीक पहले रद्द हुआ है,ऐसे में मेकर्स के लिए लिए ये किसी झटके से कम नहीं है.

फिल्म 'धुरंधर' और 'फासला' का जादू
भारत में फ्लिपराची की लोकप्रियता का सबसे बड़ा श्रेय फिल्म 'धुरंधर' को जाता है. इस फिल्म में जब अक्षय खन्ना की विलेन के तौर पर एंट्री होती है, तो बैकग्राउंड में बजने वाला गाना 'फासला' (Fa9la) रोंगटे खड़े कर देता है. देखते ही देखते यह गाना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इंस्टाग्राम रील से लेकर यूट्यूब तक, हर जगह लोग इस गाने पर डांस वीडियो और रिएक्शन क्लिप्स शेयर कर रहे हैं. 

Advertisement

अक्षय खन्ना की एंट्री के लिए कैसे चुना गया यह गाना?
इंडिया टुडे के साथ एक पुरानी बातचीत में फ्लिपराची ने बताया था कि यह गाना फिल्म का हिस्सा कैसे बना. उन्होंने शेयर किया कि मेकर्स अक्षय खन्ना के किरदार के लिए एक ऐसा म्यूजिक ढूंढ रहे थे जो डार्क, प्रभावशाली और थोड़ा अलग हो. जब उन्होंने 'फासला' की स्ट्रिंग्स और उसकी धुन सुनी, तो उन्हें तुरंत लगा कि विलेन की एंट्री के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. फ्लिपराची ने कहा कि एक कॉल पर ही सब कुछ तय हो गया और गाने ने फिल्म में जान फूंक दी.

भारत से मिले बेहिसाब प्यार पर खुशी जताते हुए फ्लिपराची ने बताया था कि उनका इनबॉक्स (DM) हर दिन हजारों मैसेज से भरा रहता है. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो यह सब बहुत ही अद्भुत है. मैं इतने लोगों को टैग और मैसेज करते देख हैरान हूं और सबको जवाब भी नहीं दे पा रहा हूं.'
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement