आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का ओपनिंग सीन सभी ने देखा होगा. कांधार हाईजैक वाले दर्दनाक सीन ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए थे. उसमें जिस तरह का वॉइलेंस दिखाया गया था, वो आम जनता आसानी से नहीं देख सकती थी. फिल्म में हिंदुओं को लेकर भी एक डायलॉग था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी.
क्यों एक्टर को अपने काम पर मिल रही नफरत?
'धुरंधर' का कांधार हाईजैक सीन असल जिंदगी से प्रेरित था. इसमें आतंकवादी जहूर मिस्त्री का रोल एक्टर विवेक सिन्हा ने प्ले किया था. फिल्म से उनका डायलॉग 'हिंदू बड़ी डरपोक कौम है' काफी वायरल हुआ था. 'धुरंधर: द रिवेंज' के नए ट्रेलर की शुरुआत भी इसी डायलॉग से हुई थी, जिसने कई लोगों के इमोशन्स को ट्रिगर किया था. ऐसे में जब एक्टर विवेक सिन्हा ने यही डायलॉग का वीडियो बनाकर इंस्टा पर पोस्ट किया, तो उन्हें कई लोगों से नफरत मिलने लगी.
विवेक ने एक और वीडियो बनाकर इस मुद्दे को सामने रखा. हालांकि वो इस दौरान काफी खुश नजर आए. उन्होंने अपना किरदार इस सच्चाई से प्ले किया कि लोग अब उनसे नफरत करने लगे हैं. ऐसे में विवेक काफी खुश हैं. वो कहते हैं, 'मैंने अपने डायलॉग का वीडियो डाला और भाई, इतना गुस्सा? इतने सारे कमेंट्स आ रहे हैं कि तेरी शक्ल हमें आतंकवादी जैसी लग रही है. कोई लिख रहा है कि मन कर रहा है इसके घर में घुसकर इसे मार दूं. किसी ने लिखा कि तुमने हमें गुस्सा दिला दिया.'
'मगर कसम से एक बात कहूंगा कि इतना अच्छा लगा मुझे, जो हमारे अंदर देशभक्ति है ना उसके लिए सलाम है.' लोगों के कमेंट्स देखकर विवेक को आगे ये भी सफाई देनी पड़ी कि वो पाकिस्तान में नहीं, बल्कि इंडिया में ही रहते हैं. एक्टर ने एक लड़की के कमेंट का भी जिक्र किया जिन्होंने उनके अच्छे काम की तारीफ की, मगर साथ ही उनके किरदार को गाली भी दी.
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर में आतंकवादी जहूर मिस्त्री दिखाया गया है. अब हर कोई यही कयास लगा रहा है कि पार्ट 2 में रणवीर सिंह का किरदार हमजा उसे जान से मार देगा. इसके अलावा वो पाकिस्तान में फैले और भी खतरनाक आतंकियों को खत्म करेगा. ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी, जिसके 18 मार्च को पेड-प्रीव्यू भी रखे गए हैं.
aajtak.in