'धुरंधर 2' के अरशद पप्पू की शाहरुख खान से हुई तुलना? अब एक्टर का आया रिएक्शन

फिल्म धुरंधर के एक्टर अश्विन धर उर्फ अरशद पप्पू ने उन वायरल मीम्स पर रिएक्शन दिया, जिनमें उनके 'धुरंधर: द रिवेंज' वाले लुक की तुलना शाहरुख खान से की गई थी.

Advertisement
शाहरुख खान और अश्विन धर (Photo: x/Jiostudio/@iamsrk) शाहरुख खान और अश्विन धर (Photo: x/Jiostudio/@iamsrk)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

एक्टर अश्विन धर को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में गैंगस्टर अरशद पप्पू के किरदार के लिए काफी तारीफ मिल रही है. अब वह ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि फैंस ने उनके लुक की तुलना शाहरुख़ खान के 2025 के मेट गाला लुक से की है. इन मीम्स पर अब एक्टर ने रिएक्शन दिया है.

HT City के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'यह सच में एक सुखद आश्चर्य था, और कुछ मीम्स में तो यह भी कहा जा रहा था कि आदित्य धर को इस रोल के लिए शाहरुख खान को कास्ट करना चाहिए था. यह मेरे लिए काफी हैरानी की बात थी, और शाहरुख से तुलना होना मुझे बहुत अच्छा लगा, हालांकि यह सब कॉस्ट्यूम, लुक और बाकी चीजों को लेकर था.'

Advertisement

शाहरुख को साथ देख अच्छा लगा
अश्विन ने बताया, 'मुझे सबसे पहले अपनी टीम के जरिए इन मीम्स के बारे में पता चला, और शुरू में उन्होंने इसे मजाक में ही लिया. सिर्फ एक ही मीम नहीं था. बहुत से लोगों ने शाहरुख खान और मेरे बीच (अरशद पप्पू के रूप में) यह तुलना की. सच कहूं तो यह एक अच्छी बात थी. शाहरुख खान जिस तरह के एक्टर और इंसान हैं, मुझे उनके साथ एक ही फ्रेम में दिखना अच्छा लगा, भले ही वह एक मीम ही क्यों न हो.'

हालांकि इन दोनों एक्टर्स ने अभी तक साथ काम नहीं किया है, लेकिन अश्विन ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही इस सुपरस्टार से मिलेंगे. उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे जल्द ही मिलूंगा. जब मैं शाहरुख़ से मिलूंगा, तो हम इस मीम के बारे में बात करेंगे. यह एक अच्छी शुरुआत हो सकती है, बातचीत शुरू करने का एक अच्छा जरिया.'

Advertisement

एक्टर ने अपने को-स्टार अक्षय खन्ना के बारे में भी बात की, जिन्होंने फ़िल्म में अरशद पप्पू के ऑन-स्क्रीन दुश्मन रहमान डकैत का किरदार निभाया है. हालाँकि फिल्म की कहानी में इन दोनों के किरदार काफी अहम थे, लेकिन दोनों एक्टर्स ने स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया. अश्विन धर ने बताया कि वह अक्षय खन्ना से असल में कभी मिले ही नहीं, और उन्हें सेट पर सिर्फ एक बार देखा था, क्योंकि उनके साथ कोई भी सीन नहीं था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement