3 महीने बाद 'धुरंधर 3' मचाएगी भौकाल, जून में रिलीज होगा रणवीर सिंह की फिल्म का तीसरा पार्ट?

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जिनके अगले पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है. उन्हीं मे से एक धुरंधर भी है. धुरंधर 2 की ग्रैंड ओपनिंग के बाद अब फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार करने लगे हैं. क्या फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा?

Advertisement
धुरंधर 3 को लेकर हो रही चर्चा (Photo: Social Media) धुरंधर 3 को लेकर हो रही चर्चा (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 भी तहलका मचा रही है. थिएटर्स हाउसफुल हैं. बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात हो रही है. फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग अपने बिजी शेड्यूल से स्पेशल टाइम निकालकर धुरंधर देखने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतिहास रच रही है. धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद अब फिल्म के अगले पार्ट यानी धुरंधर 3 को लेकर भी जोरों-शोरों पर चर्चा शुरू हो चुकी है. 

Advertisement

धुरंधर 3 लेकर आ रहे आदित्य धर?

ऐसी चर्चा है कि धुरंधर-2 के बाद अब आदित्य धर जल्द ही धुरंधर-3 लेकर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन ने नई चर्चा को हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म के एंड क्रेडिट का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 2 के बाद अब 14 जून को ‘धुरंधर 3’ रिलीज होने वाली है. 

इन दावों के बाद फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है. कई लोग इन्हें सच मान रहे हैं और धुरंधर के तीसरे पार्ट का इंतजार करने लगे हैं. 

मगर धुरंधर पार्ट 3 को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर या फिल्म के किसी भी सदस्य ने कोई कंफर्मेशन नहीं दी है. फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि वायरल पोस्ट AI जनरेटेड है, जो फिल्म के बज को बढ़ाने के लिए शेयर किया जा रहा है. 

Advertisement

 

 

बता दें कि धुरंधर के रिलीज के वक्त डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से पोस्ट-क्रेडिट सीन देखने की अपील की थी. ऐसे में कई लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि शायद आदित्य धर ने फिल्म के तीसरे पार्ट की तरफ इशारा करने की कोशिश की है. लेकिन फिल्म के अंत में दिखाए जाने वाले क्रेडिट में तीसरे पार्ट की घोषणा नहीं की गई है, बल्कि एंड क्रेडिट्स में फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने और कुछ पहलुओं को अधूरा छोड़ा गया है, जो बड़े पैमाने की फ्रेंचाइजी फिल्मों में कहानी कहने का एक आम तरीका है. यानी मेकर्स ने आगे का रास्ता खुला रखा है. लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट या रिलीज डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है. ऐसे में इन वायरल दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं. 

 

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. हमजा के किरदार में वो छा गए हैं. सारा अर्जुन यालिना जमाली बनीं हैं. आर माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है. संजय दत्त एसपी असलम चौधरी के रोल में दिखे हैं. राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में सभी को चौंका दिया है. वैसे आपको फिल्म में सबसे अच्छा किरदार किसका लगा?
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement