इस साल की ईद कितनी खास होने वाली है, ये बताने की जरूरत नहीं. बॉलीवुड की तरफ से ईद पर बड़ा धमाका करने आदित्य धर अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' लेकर आ रहे हैं. फिल्म का मच-अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को एक लेवल और ऊपर कर दिया है. मेकर्स इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने की भी प्लानिंग कर चुके हैं.
'धुरंधर 2' पहले ही दिन करेगी बड़ा धमाका!
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने ये ऐलान कर दिया है कि फैंस इस फिल्म को रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को भी देख सकते हैं. देशभर में फिल्म को पेड-प्रीव्यूज रखे जाएंगे, जिससे फिल्म को रिलीज के दिन यानी 19 मार्च को एक तगड़ा बूस्ट मिल सकता है. ट्रेलर रिलीज से पहले ही ये बात रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई थी, जो अब कंफर्म हो चुकी है.
आदित्य धर की अनाउंसमेंट के बाद फिल्म के टिकट अब सभी बड़े शहरों में बुकिंग के लिए खुल गए हैं. मुंबई में पहला शो दोपहर 4:45 बजे का है और आखिरी शो रात 11:45 बजे तक चलेगा. ये जानकारी टिकट बुकिंग ऐप के जरिए भी देखी जा सकती है, जिसमें अलग-अलग थिएटर्स अपने हिसाब से शोज लगा रहे हैं. वहीं दिल्ली-एनसीआर में पहला शो शाम 5 बजे और आखिरी 11:45 बजे होगा. कोलकाता में बहुत कम शो हैं. बेंगलुरु और हैदराबाद में भी लगभग इसी तरह के शो टाइमिंग्स हैं.
भोपाल में 'धुरंधर 2' के मेट्रो सिटीज के मुकाबले, कम शोज लगे हैं. हालांकि लखनऊ में 'धुरंधर 2' के पेड-प्रीव्यू शोज की संख्या कई शहरों से काफी ज्यादा है. वहां पर भी शो की शुरुआत 5 बजे से होगी, जिसका आखिरी शो रात 11.45 तक होगा. टिकट की कीमत ज्यादातर शहरों में 290-350 रुपये से शुरू होती है और रेकलाइनर सीट्स के लिए 1400 रुपये तक जाती है. दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा टिकट का प्राइज 2400-2500 रुपये देखा गया है, जो रेकलाइनर सीट के लिए है.
फिल्म के लिए फैंस अभी से हुए दीवाने
फिल्म का रन-टाइम करीब 3.55 मिनट है. 'धुरंधर 2' के लिए फैंस कितने दीवाने हैं, इसकी झलक भी टिकट के लाइव होते ही देखी गई. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माई शो पर सिर्फ 1 घंटे में करीब 5000 टिकट बुक हो गए थे. ये नंबर अभी और बढ़ने वाले हैं.
18 मार्च के दिन 'धुरंधर 2' के पेड-प्रीव्यू शोज लगभग हाउसफुल होते नजर आ रहे हैं. इस लिहाज से ये फिल्म 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. 'स्त्री 2' साल 2024 में पेड-प्रीव्यू के जरिए बॉक्स ऑफिस पर करीब 8-9 करोड़ की कमाई की थी. अब 'धुरंधर 2' क्या इस आंकड़े से पार जाती है या उससे कई गुना कमाई करती है, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा.
सना फरज़ीन