‘धुरंधर’ की कमाई पर पाकिस्तान का दावा! ल्यारी के लोगों ने मांगे ₹500 करोड़, बोले- सड़क बन जाएगी

धुरंधर: द रिवेंज की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों ने फिल्म की कमाई में से ₹500 करोड़ या 70-80% हिस्से की मांग कर दी है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

Advertisement
ल्यारी के लोगों ने धुरंधर 2 के डायरेक्टर से मांगे पैसे (Photo: ITG) ल्यारी के लोगों ने धुरंधर 2 के डायरेक्टर से मांगे पैसे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज भारत में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म अब तक वर्ल्ड वाइड में ₹1,100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी की गैंगवॉर और पॉलिटिक्स को खासतौर से दिखाती है. पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों ने इसपर रिएक्ट किया है. और फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा अपने शहर के विकास के लिए मांगा लिया है. इनके वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

 ल्यारी के लोगों की मांग

एक यूट्यूब चैनल कम्पैरिजन टीवी ने ल्यारी से वीडियो शेयर किया, जिसमें वहां के लोग फिल्म की सफलता पर अपनी राय दे रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति कहता है-  ल्यारी पर बनी ये बहुत बड़ी फिल्म है और इसने काफी पैसे कमाए हैं. अगर ल्यारी तरक्की करे तो यहां अच्छी सड़कें बन सकती हैं. एक दूसरे व्यक्ति ने कहा- अगर फिल्म ₹1000 करोड़ कमा रही है, तो ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो. आधी कमाई मिल जाए तो यहां सड़कें बन जाएंगी. बच्चों के पैरों में छाले पड़ जाते हैं.

एक और निवासी ने कहा- हम काफी समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन ल्यारी के लोगों को कुछ नहीं मिल रहा. दे दो भाईजान. जब यूट्यूबर ने पूछा कि कितना पैसा मिलना चाहिए, तो उसने कहा- कम से कम करोड़ों रुपये मिलने चाहिए. 70–80% मिलना चाहिए, क्योंकि कमाई  ल्यारी के नाम और उसकी हालत दिखाकर ही हुई है, तो उन्हें दान करना चाहिए.

Advertisement

 ल्यारी में बने आदित्य धर के नाम की बने सड़क

इस वीडियो पर भारतीय फैंस ने भी रिएक्ट किया और कहा कि- लगता है ल्यारी के लोग आदित्य से विकास चाहते हैं. चलो और कंटेंट बनाकर डील करते हैं. दूसरे ने लिखा- आदित्य धर, ल्यारी में आपके नाम की सड़क बननी चाहिए. कुछ लोगों ने इसे मजाकिया बताया, तो कुछ ने इसे 'शर्मनाक' कहा.

रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही धुरंधर 2

धुरंधर में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस हमजा का रोल निभा रहे हैं, जो  ल्यारी के गैंग्स में घुसकर अंडरवर्ल्ड और आतंक नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है. फिल्म में ल्यारी के गैंग वॉर को दिखाया गया है और कैसे रणवीर का किरदार गैंग का बड़ा नेता बन जाता है, जबकि वह अपना मिशन पूरा करता है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं. पहली फिल्म ने ₹1,300 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरी फिल्म ने अब तक ₹1,100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और भारत में ₹750 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

फिल्म रिलीज के बाद से ही जबरदस्त कमाई कर रही है- पहले दिन ₹40 करोड़ से ज्यादा और लगातार दो दिनों तक ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई. फिल्म का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement