'धुरंधर-2' में बड़े साहब बनने में लगे 8 घंटे, दाऊद इब्राहिम के किरदार में एक्टर को हुई घुटन, बोला- भागना चाहता था

धुरंधर 2 में बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है. उन्होंने अपने किरदार और फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं. एक्टर ने ये भी बताया कि ये किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं था.

Advertisement
'धुरंधर' वाले बड़े साहब का खुलासा (Photo: Screengrab) 'धुरंधर' वाले बड़े साहब का खुलासा (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर-2 की दहाड़ जारी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. हर किरदार को वाहवाही मिल रही है. फिल्म में बड़े साहब यानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है. 

धुरंधर में कैसे मिला रोल?

बड़े साहब के रोल में दानिश इकबाल को काफी पसंद किया जा रहा है. देखते ही देखते उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है. अब Zoom संग बातचीत में दानिश इकबाल ने धुरंधर 2 में बड़े साबह का अहम रोल प्ले करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसका क्रेडिट कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को दिया. 

Advertisement

दानिश इकबाल बोले- मुकेश छाबड़ा एक बेहतरीन कास्टिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने पूरी फिल्म की शानदार कास्टिंग की है. उनकी चॉइस काफी अद्भुत है. ये मेरी अच्छी किस्मत थी कि मुकेश सर ने इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मुझे चुना. आपको यकीन नहीं होगा कि फिल्म के लिए मुझे ऑडिशन भी नहीं करना पड़ा. उन्होंने मेरा पहले का काम देखा और उस आधार पर मुझे फिल्म में कास्ट किया. फिर हमने तैयारी शुरू की और उन्होंने मुझे सीन्स भेज दिए. 

दानिश ने आगे बताया कि उन्हें पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी. उन्हें सिर्फ उनके सीन्स के बारे में बताया गया था. दानिश बोले- स्क्रिप्ट को एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट की तरह रखा गया था. मैंने पूरी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी. मुझे नहीं पता था कि मेरे हिस्से से पहले और बाद में क्या होने वाला है. न तो मुझे इसके बारे में बताया गया था और न ही मैंने जानने की कोशिश की.  

Advertisement

दानिश ने बताया कि मेकर्स ने पहले उनसे कहा था कि स्क्रिप्ट तैयार होते ही वो उन्हें भेज देंगे, लेकिन स्क्रिप्ट उन तक कभी नहीं पहुंची. दानिश बोले- अब मुझे समझ आया कि वो स्क्रिप्ट कभी भी शेयर नहीं करना चाहते थे, क्योंकि स्क्रिप्ट 2024 की शुरुआत में ही तैयार हो गई थी. अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो मैं समझ सकता हूं कि उनके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट को प्रोटेक्ट करना कितना जरूरी था. 

कैसे बड़े साहब बने दानिश इकबाल?

दानिश इकबाल ने बताया कि बड़े साहब का किरदार निभाते समय उनके लिए सबसे चैलेंजिंग प्रोस्थेटिक मेकअप करना था. दानिश ने बताया- किरदार 80-85 साल का है और बीमार भी है. उसकी बीमारी मेकअप में भी झलकनी चाहिए. 

उन्होंने माना कि प्रोस्थेटिक लगाने की लंबी और मुश्किल प्रक्रिया के कारण उन्हें इससे डर लगता था. एक्टर बोले- प्रोस्थेटिक मेकअप करने में कम सात-आठ घंटे लगते थे और उसे हटाने में ढाई से दो घंटे लगते थे. 

दानिश ने आगे कहा- उस भारी मेकअप को 12 घंटे तक लगाए रखने के बाद मानसिक रूप से उससे बाहर निकलने में कम से कम एक घंटा लग जाता था. इसमें बहुत कॉन्सन्ट्रेशन की जरूरत होती थी. यह किसी और किरदार की तरह नहीं था, जिसे आप ऑन-ऑफ कर लो. इस किरदार को निभाने के लिए मुझे हिम्मत जुटानी पड़ी. मुझे अक्सर लगता था कि मैं भाग जाऊं और यह किरदार न निभाऊं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement