क्या जवान... क्या पठान! धुरंधर 2 ने धो डाले सारे रिकॉर्ड, सिर्फ 8 दिन में पहली फिल्म से दोगुनी कमाई

धुरंधर 2 के आगे कोई कॉम्पिटीशन नहीं बचा है. इसे बस थोड़ी सी टक्कर अपने ही पहले पार्ट से मिल रही है. सिर्फ 8 दिनों में ये बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. सबसे टॉप पर इसी का पहला पार्ट है. गुरुवार को इसने एक बार फिर टॉप डेली कलेक्शन का रिकॉर्ड बना डाला.

Advertisement
धुरंधर 2 के फर्स्ट वीक कलेक्शन रिकॉर्ड्स! (Photo:ITGD) धुरंधर 2 के फर्स्ट वीक कलेक्शन रिकॉर्ड्स! (Photo:ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जैसा क्रेज बॉलीवुड में कभी किसी फिल्म ने नहीं देखा. खुद इसके पहले पार्ट धुरंधर (2025) ने भी नहीं. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस को टकसाल बना दिया है. टिकट सेल के रिकॉर्ड बन रहे हैं, कमाई के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. अपने टाइम की सारी बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रन धुरंधर 2 के सामने बहुत एवरेज लगने लगा है. इस क्रेज का कमाल ये है कि धुरंधर 2 सिर्फ 8 दिनों में बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इससे आगे सिर्फ एक फिल्म है, खुद धुरंधर का पहला पार्ट. और कलेक्शन की स्पीड बता रही है कि धुरंधर 2, पहले पार्ट से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही है.

Advertisement

धुरंधर 2 ने फिर बनाया डेली कलेक्शन का रिकॉर्ड
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड, 32.50 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ धुरंधर (पार्ट 1) ने बनाया था. इसने पुष्पा 2 के आठवें दिन के कलेक्शन 27 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था.

सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने आठवें दिन ऑलमोस्ट 50 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन का हिस्सा 46 करोड़ से ज्यादा है. यानी आठवें दिन धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के दोगुने से ज्यादा कमाई की है.

पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई
धुरंधर 2 गुरुवार को रिलीज हुई थी. इसलिए पुष्पा 2 की ही तरह इसके पहले बॉक्स ऑफिस हफ्ते में ऑफिशियली 8 दिन की कमाई जुड़ेगी. गुरुवार के कलेक्शन से धुरंधर 2 का टोटल फर्स्ट वीक कलेक्शन 674 करोड़ के करीब पहुंच चुका है.

Advertisement

हिंदी में इसका फर्स्ट वीक कलेक्शन 633 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. इससे पहले पुष्पा 2 ने एक हफ्ते में 433 करोड़ कमाकर सबसे बड़े पहले हफ्ते का रिकॉर्ड बनाया था. ये रिकॉर्ड बहुत बड़े अंतर से पीछे छूट चुका है. धुरंधर के पहले पार्ट ने, पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में अपने पहले पार्ट से दोगुना कलेक्शन कर डाला है.

बॉलीवुड के चार्ट्स में टॉप पर धुरंधर 2
674 करोड़ के साथ धुरंधर 2, सिर्फ 8 दिनों में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इसने रिकॉर्डतोड़ ब्लॉकबस्टर रहीं जवान, स्त्री 2 और छावा जैसी फिल्मों को एक हफ्ते की कमाई से ही पीछे छोड़ दिया है. इन फिल्मों का टोटल नेट कलेक्शन 600 करोड़ से 645 करोड़ के बीच था. धुरंधर 2 इन्हें पीछे छोड़कर सिर्फ 8 दिनों में इनसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. अब ये दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है. बॉलीवुड की टॉप फिल्म इसी का पहला पार्ट धुरंधर है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन करीब 896 करोड़ था.

शुक्रवार को धुरंधर 2 का क्रेज रामनवमी की छुट्टी की वजह से और बढ़ेगा. ऊपर से वीकेंड होने के नाते, शुक्रवार शाम से भीड़ फिर से बढ़ेगी. सिर्फ इस वीकेंड में ही धुरंधर 2 कम से कम 150 करोड़ कलेक्शन लेकर आएगी. यानी बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे होने तक ये अपने ही पहले पार्ट को पछाड़कर बॉलीवुड की टॉप फिल्म बन जाएगी.

Advertisement

ये ट्रेंड बता रहा है कि धुरंधर 2 का फाइनल रन 1200 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन ला सकता है. रणवीर सिंह को आदित्य धर ने जिस धुरंधर अंदाज में पेश किया है, वो थिएटर्स में जनता को जबरदस्त एंटरटेनमेंट दे रहा है. ये जुगलबंदी अब बॉलीवुड ही नहीं, इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म पर राज करने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement