जसकीरत की घर वापसी, मां की इमोशनल झप्पी! फिल्म में नहीं, AI ने दी 'धुरंधर 2' की 'हैप्पी एंडिंग

‘धुरंधर 2’ का क्रेज अब सोशल मीडिया पर नए रूप में दिख रहा है. फिल्म की एक ‘हैप्पी एंडिंग’ वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ये असली सीन नहीं बल्कि AI से बना फेक क्लिप है. असली क्लाइमैक्स इससे बिल्कुल अलग है, जिसने दर्शकों को बबहुत इमोशनल कर दिया था.

Advertisement
'धुरंधर 2' AI जेनरेटेड ऑल्टरनेट एंडिंग हुई वायरल! (Photo: Screengrab) 'धुरंधर 2' AI जेनरेटेड ऑल्टरनेट एंडिंग हुई वायरल! (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं बची. ये एक इवेंट बन चुकी है, जिसका हिस्सा हर दर्शक बनना चाहता है. बुधवार को हुए प्रीव्यू शोज से ही पब्लिक जिस तरह उमड़ रही है, उससे नजर आने लगा था कि 'धुरंधर 2' का क्रेज किस लेवल पर है. इस क्रेज की दूसरी साइड सोशल मीडिया पर नजर आ रही है. अगर आप रील्स देखते हैं तो पूरा चांस है कि पूरी 'धुरंधर 2' नहीं, तो कम से कम इसके सारे महत्वपूर्ण सीन्स आपके सामने आ चुके होंगे. अब सोशल मीडिया पर ही 'धुरंधर 2' की एंडिंग का एक वीडियो वायरल है.

Advertisement

'धुरंधर 2' की हैप्पी एंडिंग
वायरल वीडियो में 'धुरंधर 2' का पोस्ट क्लाइमैक्स सीन है, जिसमें रणवीर सिंह का लीड किरदार जसकीरत सिंह पाकिस्तान में मिशन से लौटकर पंजाब में अपने घर के सामने खड़ा नजर आ रहा है. मां को देखकर जसकीरत के आंसू बहे जा रहे हैं. जसकीरत की मां जब उसे देखती है तो उसके भी आंसू फूट पड़ते हैं. जसकीरत अपनी मां के गले लगता है और दोनों भावुक होकर खूब रोते हैं.

जसकीरत की बहन और भांजे भी भावुक होकर उससे मिलते हैं और सीन इस हैप्पी एंडिंग पर खत्म होता है. मगर एक छोटा सा पंगा ये है कि 'धुरंधर 2' की ये हैप्पी एंडिंग असल में फिल्म का सीन नहीं है. ये एक AI जेनरेटेड वीडियो है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

जबकि 'धुरंधर 2' फिल्म की रियल एंडिंग इतनी हैप्पी नहीं है. फिल्म के पोस्ट क्लाइमैक्स सीक्वेंस में जसकीरत अपने घर तक जाता तो है, दूर से ही अपनी मां, बहन और उसके दो बच्चों को देखता भी है. लेकिन वो ये देखकर संतुष्ट हो जाता है कि उसके ना होने के बावजूद उसका परिवार खुश है. उसके अब वापस घर आने का कोई सेंस नहीं बनता. इसलिए जसकीरत वापस लौट जाता है. वो कहां जाता है, फिल्म आपको नहीं दिखाती.

ये AI जेनरेटेड वायरल वीडियो भी 'धुरंधर 2' के क्रेज का ही हिस्सा है. लोग इस फिल्म के मीम्स बनाने में जुटे हैं, डायरेक्टर आदित्य धर की डिटेलिंग का एक्स-रे कर रहे हैं. AI से फिल्म के सीन्स की अल्टरनेट स्टोरीलाइन बनाने लगे हैं.

हालांकि, ऐसा करना कॉपीराइट कानून के हिसाब से गैरकानूनी है. कई बार ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट्स पर फिल्ममेकर्स कानूनी एक्शन भी ले लेते हैं. इसलिए अगर आप भी 'धुरंधर 2' देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो बेहतर है कि थिएटर्स का रुख करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement