दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. वे जहां भी जाते हैं खबरें बन ही जाती है. हाल ही में कपल ने अमेरिका में आयोजित सिंगर शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में शिरकत की. कैलीफॉर्निया, San Jose में हुए इस कॉन्सर्ट से दीपिका और रणवीर की डांस करते कई वीडियोज सामने आई हैं.
वीडियो में दीपिका ग्रीन कलर का सलवार सूट और रणवीर यलो कुर्ता पायजामा में नजर आए. कॉन्सर्ट में जुटी भीड़ सेलेब्स का वीडियो रिकॉर्ड करते और उनके साथ गाते नजर आए. एक और वीडियो में रणवीर और दीपिका स्टेज पर बैठे नजर आए, जहां रणवीर ने कोंकणी में कुछ लाइन्स भी सुनाई. कोंकणी दीपिका के घर की बोलचाल वाली भाषा है. ऐसे में रणवीर को ससुराल की भाषा बोलते देखना फैंस के लिए खुशी की बात थी.
कॉन्सर्ट में पादुकोण फैमिली
कॉन्सर्ट में रणवीर और दीपिका के अलावा दीपिका की मां उजाला पादुकोण, बहन अनीषा पादुकोण और पापा प्रकाश पादुकोण भी साथ थे. पूरे पादुकोण फैमिली साथ में कॉन्सर्ट एंजॉय करते दिखाई दिए. वहीं शंकर महादेवन ने भी अपनी पत्नी संगीता महादेवन के साथ पोज दिए. यूएस के इस कॉन्सर्ट में अपने फेवरेट सेलेब्स को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था.
45 किलो का एक पैर, क्यों ऐसी है मॉडल की हालत, हैरान कर देगी तस्वीरें
दीपिका-रणवीर की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है. पठान में दीपिका, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.इसके अलावा दीपिका के पास फाइटर, द इंटर्न की हिंदी रीमेक, महाभारत और प्रोजेक्ट K पाइपलाइन में हैं. वहीं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी लंबी है. वे रोहित शेट्टी निर्देशित सर्कस, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जल्द ही नजर आएंगे.
aajtak.in