भूत बंगला का बड़ा धमाका! अक्षय की फिल्म ने दूसरे शनिवार को लिया तगड़ा जंप, एक दिन में डबल हुआ कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला, दूसरे वीकेंड में जमकर भीड़ जुटा रही है. शनिवार को फिल्म ने ऐसा जंप लिया कि कलेक्शन ऑल्मोस्ट डबल हो गया. शुक्रवार को ही 100 करोड़ का लैंडमार्क पार कर चुकी भूत बंगला अब सुपरहिट बनने की तरफ बढ़ रही है. संडे को फिर से इसे एक बड़ा जंप मिलने वाला है.

Advertisement
दूसरे शनिवार को भूत बंगला का बड़ा धमाका! (Photo: Instagram/@akshaykumar) दूसरे शनिवार को भूत बंगला का बड़ा धमाका! (Photo: Instagram/@akshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का क्रेज जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है. अक्षय-प्रियदर्शन के कॉमेडी रीयूनियन ने जनता को थिएटर्स में खींचने का पूरा प्रबंध कर रखा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वर्किंग डेज में भी भूत बंगला दमदार बनी रही और अब दूसरे वीकेंड में भी धमाके कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार एक हफ्ता बिताने के बाद, शुक्रवार से इस फिल्म ने दमदार तरीके से दूसरा हफ्ता स्टार्ट किया. लेकिन शनिवार को तो भूत बंगला फिर से धाकड़ मोड में आ गई. शनिवार सुबह से ही जनता ने इस फिल्म के टिकट धड़ाधड़ उठाने शुरू कर दिए. ऑडियंस में ऐसी एक्साइटमेंट थी कि एक ही दिन में फिल्म का कलेक्शन डबल हो गया.

Advertisement

भूत बंगला का तगड़ा जंप
शुक्रवार को वीकेंड की शुरुआत होती है लेकिन दिन में तो लोग नौकरियों पर ही रहते हैं. इसलिए कलेक्शन गुरुवार से थोड़ा सा ही बेहतर हुआ, मगर ये दिखने लगा था कि शाम के शोज से जनता में भूत बंगला के टिकटों की डिमांड बढ़ रही है. शुक्रवार को भूत बंगला ने ऑलमोस्ट 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को भूत बंगला ने असली वीकेंड धमाका किया.

ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को भूत बंगला की कमाई में 90% तक का जंप आया है. यानी कलेक्शन करीब दोगुना होकर 11 करोड़ के आसपास पहुंच गया है. अब 9 दिन में भूत बंगला का टोटल नेट कलेक्शन 111 करोड़ रुपये के करीब है.

सुपरहिट बनने के रास्ते पर भूत बंगला
संडे को एक बार फिर से भूत बंगला के कलेक्शन में अच्छा जंप आने का अनुमान है. इस जंप के साथ 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 125 करोड़ के बहुत करीब पहुंच जाएगा. फिल्म का रिपोर्टेड बजट 110-120 करोड़ बताया गया है. यानी पहले 10 दिनों में ही अक्षय की फिल्म ने अपना बजट सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस से ही पूरी तरह रिकवर कर लिया है.

Advertisement

अभी अगले दो हफ्तों तक भूत बंगला के सामने कोई ऐसी बॉलीवुड फिल्म नहीं आने वाली जिसके आने से इसके कलेक्शन पर असर पड़े. इसलिए अक्षय की फिल्म कम से कम 150 करोड़ नेट कलेक्शन तक तो आराम से पहुंचेगी. एक लंबे समय बाद अक्षय की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस तरह हिट होने जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement