Rashmika Mandanna के गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस Rani Chatterjee ने लगाए ठुमके, उड़ाया गर्दा

आजकल हर किसी पर साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा का खुमार छाया हुआ है, जिसे देखो वो फिल्म की तारीफ करते फिर रहा है. फिल्म के गानों पर इंस्टा रील्स भी खूब बन रही हैं. ऐसे में भला भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी कैसे पीछे रहती हैं. हाल ही में वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के आइटम नंबर 'सामी' पर झूमती दिखाई दीं.

Advertisement
 रश्मिका मंदाना, रानी चटर्जी  रश्मिका मंदाना, रानी चटर्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • रश्मिका के गाने पर झूमी रानी चटर्जी
  • जबरदस्त डांस से गिराई बिजली
  • जल्दी-जल्दी में बना वीडियो वायरल

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रानी चटर्जी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. फिल्मों के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिनके लिये वो हर दिन कुछ न कुछ शेयर किया करती हैं. इन दिनों रानी चटर्जी अपनी इंस्टा रील को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. 

Advertisement

रानी चर्टजी के वीडियो ने मचाया धमाल 
आजकल हर किसी पर साउथ की सुपरहिट फिल्म पुष्पा का खुमार छाया हुआ है, जिसे देखो वो फिल्म की तारीफ करते फिर रहा है. फिल्म के गानों पर इंस्टा रील्स भी खूब बन रही हैं. ऐसे में भला भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी कैसे पीछे रहती हैं. हाल ही में वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के आइटम नंबर 'सामी' पर झूमती दिखाई दीं. 'सामी' गाने पर रानी चटर्जी ने ऐसे कमर मटकाई, जिसे देखने वाले देखते ही रह गये. 

डांस वीडियो में रानी चटर्जी ब्लू कलर का सेक्विन लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं. देसी लुक में उन्होंने रश्मिका मंदाना के गाने पर जबरदस्त डांस किया है. एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद शायद ही कोई होगा, जो झूमे बिना रह पायेगा. आइटम नबंर पर उन्होंने अपने शानदार मूव्स से हर किसी को हैरान कर दिया है. वीडियो देखने के बाद उनकी तारीफ में जितना लिखा जाये कम है. 

Advertisement

वायरल हुआ वीडियो 
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि वीडियो उन्होंने जल्दबाजी में बनाया है. अच्छी बात ये है जल्दी में जल्दी में उन्होंने इतना कमाल का वीडियो बना डाला. इसलिये तो जनता भी वीडियो को ढेर सारे लाइक्स और कमेंट देने में जुटी है. खैर, ये सब करना भी चाहिये. अगर कोई स्टार या आम इंसान अच्छा काम करे, तो उसकी तारीफ करना बनता है. 

टेंशन भरी लाइफ में ये सारे वीडियो देख कर थोड़ा मन बहलता है. क्यों सही कहा न?
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement