Box Office: द बैटमैन के आगे अमिताभ की झुंड की रफ्तार धीमी, जानें कितनी हुई कमाई

अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के बाद भी अमिताभ बच्चन की झुंड कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. वहीं द बैटमैन का कलेक्शन भारत में अच्छा जा रहा है. गंगूबाई ने ऑडियंस पर पूरी तरह से अपनी पकड़ बनाई हुई है.

Advertisement
रॉबर्ट पैटिंसन रॉबर्ट पैटिंसन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST
  • इंडियन ऑडियंस को भा रहा सुपरहीरो बैटमैन
  • झुंड को नहीं मिल रही ऑडियंस

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच जंग देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन की झुंड रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ रॉबर्ट पेटिंसन की सुपरहीरो मूवी द बैटमैन रिलीज हुई है. अच्छे वर्ड ऑफ माउथ के बाद भी अमिताभ बच्चन की झुंड कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. वहीं द बैटमैन का कलेक्शन भारत में अच्छा जा रहा है. आइये दोनों फिल्मों के अब तक के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं.  

Advertisement

द बैटमैन- 

4 मार्च को सुपरहीरो फिल्म द बैटमैन रिलीज हुई थी. फिल्म को पिछली हॉलीवुड रिलीज फिल्मों जैसा सम्मान नहीं मिल रहा है लेकिन फिर भी इसकी कमाई को कम नहीं कहा जा सकता. 50 प्रतिशत ऑडियंस के साथ फिल्म रिलीज हुई है. 

प्रिव्यूज - 1 करोड़
शुक्रवार - 8 करोड़
शनिवार - 9 करोड़
रविवार - 9.25 करोड़
सोमवार - 3 करोड़ (अनुमानित)
टोटल- 30 करोड़ (लगभग)

झुंड- 

अमिताभ बच्चन की झुंड की बात करें तो फिल्म की प्रशंसा तो खूब हुई मगर लोगों ने जमकर बिग बी की इस मूवी का स्वागत नहीं किया. फिल्म की शुरुआत धीमी हुई थी. वीकेंड पर भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और इसकी धीमी रफ्तार जारी है.

शुक्रवार - 1 करोड़
शनिवार - 1.5 करोड़
रविवार - 2 करोड़
सोमवार- 1 करोड़

Advertisement

Box Office: झुंड और बैटमैन रह गए पीछे, गंगूबाई का चला लोगों पर जादू

50 प्रतिशत ऑडियंस कैपिसिटी के हिसाब से भी अगर देखा जाए तो बिग बी की फिल्म के कमाई के आंकड़े संतोषजनक नहीं माने जाएंगे. गंगूबाई की सफलता के आगे बिग बी की झुंड के लिए खुद को साबित करना एक बड़ी चुनौती थी. झुंड अगर चल जाती तो आलिया की गंगूबाई का गेम बिगाड़ सकती थी. मगर सच तो ये है कि बैटमैन और झुंड के आने से गंगूबाई की कमाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और 100 करोड़ की ओर बहुत तेजी से बढ़ रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement