पेरेंट्स के साथ समय बिता रहीं अनुष्का शर्मा, पिंक सूट में शेयर की खूबसूरत फोटो

अनुष्का शर्मा ने शाम की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे पिंक सलवार-सूट में गॉर्ज‍ियस नजर आ रही हैं. बाल्कनी में कुर्सी में आराम करती अनुष्का कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं.

Advertisement
अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली,
  • 21 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

दुबई में आईपीएल 2020 के दौरान पति विराट कोहली के साथ लंबा समय बिताने के बाद अब अनुष्का शर्मा मुंबई वापस आ गई हैं. यहां वे अपने पेरेंट्स के साथ क्वाल‍िटी टाइम बिता रही हैं. पेरेंट्स के साथ खुशनुमा पल गुजारते उनकी तस्वीरें भी इसका सबूत दे रही हैं. अनुष्का ने फोटो शेयर कर इसकी एक झलक दिखाई है. 

अनुष्का शर्मा ने शाम की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे पिंक सलवार-सूट में गॉर्ज‍ियस नजर आ रही हैं. बाल्कनी में कुर्सी में आराम करती अनुष्का कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. वहीं शीशे में उनके पिता की परछाई भी देखी जा सकती है. इसपर अनुष्का ने मजे लेते हुए कैप्शन भी लिखा है. 'जब आपके डैड आपकी परफेक्ट चाय टाइम कैंड‍िड फोटो लेते हैं और उन्हें फ्रेम से कट करने को कहते हैं...पर आप ऐसा नहीं करते क्योंकि... बेटी हो ना!'. कैप्शन के साथ ही फनी इमोजी भी डाली. 

Advertisement

अनुष्का की यह फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है. सेलेब्स ने भी इसपर कमेंट किया है. इससे पहले भी अनुष्का ने दिवाली पर ट्रेड‍िशनल कपड़ों में अपनी तस्वीरें साझा की थी. उन्होंने बड़े सलीके से कपड़ों के पीछे अपना बेबी बंप कवर किया था. 

देखें: आजतक LIVE TV

अनुष्का की ड‍िलीवरी से पहले भारत लौट आएंगे व‍िराट कोहली 

मालूम हो कि अनुष्का और विराट, जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इसके लिए विराट अगले महीने से पैटरन‍िटी लीव लेने वाले हैं. विराट ने बीसीसीआई को पहले ही भारत वापसी के बारे में सूचना दे दी है. ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद विराट, भारत वापस आ जाएंगे. बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी थी.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement