विराट कोहली ने जड़ा 71वें शतक, इम्प्रेस हुईं अनुष्का ने लिखी प्यार भरी पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े प्लेयर्स में से एक विराट कोहली ने गुरुवार को आखिरकार अपना 71वां शतक बनाया. विराट की पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनकी इस खास अचीवमेंट को सोशल मीडिया पर एक प्यार भरे नोट के साथ सेलिब्रेट किया. अपनी अगली फिल्म में अनुष्का खुद एक क्रिकेटर का किरदार निभा रही हैं.

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की खास अचीवमेंट के को सोशल मीडिया पर एक प्यार भरी पोस्ट के साथ सेलिब्रेट किया है. विराट ने गुरुवार को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में अफगानिस्तान के साथ हुए मैच में अपना 71वां शतक बनाया.

विराट ने 70वें शतक से 71वें शतक के बीच अपनी फॉर्म को लेकर काफी संघर्ष किया और गुरुवार को उनका शतक 1020 दिन बाद आया. अब 71 शतकों के साथ कोहली अब रिकी पोटिंग के साथ, क्रिकेट के इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.

Advertisement

अनुष्का ने शेयर किया सेंचुरी सेलेब्रेट करते विराट का फोटो 

अनुष्का ने विराट के इस रिकॉर्ड शतक पर मैच से उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. और नोट लिखा. उनका ये नोट एक वादे जैसा है. अनुष्का ने लिखा, 'किसी भी चीज में और हर चीज में हमेशा तुम्हारे साथ.' अपने नोट के साथ, अनुष्का ने हार्ट इमोजी भी लगाए.

अनुष्का की पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने रियेक्ट भी किया. रणवीर सिंह, जयदीप अहलावत, वरुण धवन और अथिया शेट्टी ने अनुष्का की पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया. श्रद्धा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या मोमेंट है!'

विराट ने अनुष्का को डेडीकेट की सेंचुरी 

अफगानिस्तान के साथ मैच के बाद विराट ने अपनी सेंचुरी अनुष्का को डेडीकेट की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा, 'मैं ब्लेस्ड और ग्रेटफुल महसूस कर रहा हूं. पिछले ढाई सालों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. मैं जल्दी ही 34 का हो रहा हूं. गुस्से वाली सेलिब्रेशन अब बीती बात है. आप मुझे यहां खड़ा देख रहे हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजें पर्सपेक्टिव में रखी हैं. वो अनुष्का हैं. ये शतक उनके लिए है और हमारी छोटी सी बेटी वमिका के लिए भी.'

Advertisement

अनुष्का की बात करें तो वो आखिरी बार 2018 में, फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं. उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल में लीड रोल निभाया था. पहले कोविड 19 और 2021 में वमिका के जन्म के बाद अनुष्का ने एक ब्रेक लिया था.

अब अनुष्का जल्दी ही स्क्रीन पर पहली बार क्रिकेटर के रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में अनुष्का, भारत की आइकॉनिक महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं. ये फिल्म 2 फरवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement