विराट कोहली की इस बात पर दिल हारी थीं अनुष्का, सालों बाद की शादी, खुद किया था खुलासा

अनुष्का ने विराट कोहली से 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी. इससे पहले दोनों ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. दो बच्चों के माता-पिता बन चुके इस कपल ने एक बार अपने डेटिंग फेज के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे कैसे एक साथ आए.

Advertisement
विराट कोहली को कैसे दिल दे बैठी थीं अनुष्का शर्मा? (Photo: Instagram/@anushkasharma) विराट कोहली को कैसे दिल दे बैठी थीं अनुष्का शर्मा? (Photo: Instagram/@anushkasharma)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:33 AM IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों को उनकी केमिस्ट्री और सादगी भरे स्वभाव के लिए फैंस पसंद करते हैं. उनकी फेयरीटेल लव स्टोरी से लेकर इटली में हुई शादी तक, कपल का सफर किसी सपने से कम नहीं रहा. सालों से दोनों ने एक-दूसरे के करियर का पूरा सपोर्ट किया है. चाहे अहम मैचों के दौरान अनुष्का का स्टेडियम से चीयर करना हो या विराट का एक एक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में पत्नी की तारीफ करना. 1 मई को अनुष्का ने अपना 38वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया. साथ ही उस समय को याद किया गया जब एक्ट्रेस ने बताया था कि आखिर उन्हें विराट से प्यार क्यों हुआ.

Advertisement

अनुष्का ने विराट कोहली से 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी. इससे पहले दोनों ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. दो बच्चों के माता-पिता बन चुके इस कपल ने एक बार अपने डेटिंग फेज के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वे कैसे एक साथ आए. स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि डेटिंग शुरू करने से पहले विराट की अच्छी याददाश्त ने उन्हें काफी प्रभावित किया था. इस पर रिएक्शन देते हुए विराट ने कहा था, 'मेरी याददाश्त थोड़ी बेहतर है. वह मुझे याद रखने के लिए जरूरी तारीखें बता देती हैं, इसलिए मैं उन्हें याद रखने में बेहतर हो गया हूं. वह पहले ही बता देती हैं, सच कहूं तो. मैं जरूरी चीजें याद रखता हूं, छोटी-छोटी बातें भूल जाता हूं.'

Advertisement

इस पर आगे अनुष्का ने कहा था, 'एक चीज जिसने मुझे डेटिंग शुरू करने से पहले बहुत प्रभावित किया, वो यह थी कि इनकी मेमोरी बहुत अच्छी है. यह मेरे लिए बहुत मददगार होगी.'

बेटी के साथ वक्त बिताना है पसंद

इसी बातचीत के दौरान 'विरुष्का' ने अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिताने के बारे में भी बात की थी. उन्होंने बताया कि वे पार्टियों को छोड़कर अपनी दो साल की बेटी के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं. एक्ट्रेस ने कहा था, 'यह कोई बहाना नहीं है, बल्कि सच्चाई है कि जब आपके पास बच्चा होता है, तो आप बहुत ज्यादा सोशल नहीं रह सकते. हम सही में खुश हैं क्योंकि हम दोनों ही ज्यादा सोशल नहीं हैं. हमें साधारण चीजें पसंद हैं, जैसे घर पर समय बिताना. हमें एक-दूसरे के साथ भी इतना समय नहीं मिल पाता, इसलिए जब भी समय मिलता है, हम उसे परिवार के साथ बिताना चाहते हैं. अब यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है.'

विराट और अनुष्का ने 2021 में अपनी बेटी वामिका और 2024 में अपने बेटे अकाय का स्वागत किया था. वो अपनी पर्सनल लाइफ को कैमरा की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं. लंदन में परिवार के साथ शिफ्ट होने के बाद दोनों नॉर्मल जिंदगी जी रहे हैं. अक्सर वह काम के सिलसिले में भारत भी आते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement