राजेश खन्ना संग था गहरा रिश्ता, फिर भी संपत्ति में नहीं मिला कोई हिस्सा, एक्ट्रेस का छलका दर्द

एक्ट्रेस अनीता आडवाणी राजेश खन्ना के निधन तक करीब 12 साल तक उनके साथ रही थीं. हाल ही में उन्होंने सुपरस्टार के जाने के बाद अपनी मुश्किल जिंदगी और लड़ाई का जिक्र किया. अनीता ने बताया कि वो इतने सालों से अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं.

Advertisement
राजेश खन्ना पर क्या बोलीं अनीता आडवाणी (Photo: ITGD) राजेश खन्ना पर क्या बोलीं अनीता आडवाणी (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

बॉलीवुड के 'काका' सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बनाने में माहिर थे. उनका स्टारडम 70 के दशक में काफी ज्यादा था. वो जब भी स्क्रीन पर आते, लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते थे. लेकिन जब साल 2012 में उनका निधन हुआ, तब हर कोई उदास हुआ. 

राजेश खन्ना संग रहा अनीता का रिश्ता

राजेश खन्ना की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी काफी सुर्खियों में रही है. डिंपल कपाड़िया संग उनकी शादी और तलाक से लेकर एक्ट्रेस अनीता आडवाणी से उनके रिश्ते की हर किसी को जानकारी है. मगर राजेश खन्ना की प्रॉपर्टी पर विवाद काफी कम लोगों को मालूम होगा. राजेश खन्ना के निधन के बाद अनीता आडवाणी और डिंपल कपाड़िया और उनके परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, जिसे हाईकोर्ट में सुलझाने की कोशिशें जारी हैं. 

Advertisement

अनीता ने पहले भी इस मुद्दे पर बात की थी और खुलासा किया था कि राजेश खन्ना के परिवार को सारी संपत्ति मिली. लेकिन उन्हें कोई हिस्सा नहीं मिला. एक्ट्रेस का ये भी कहना था कि उन्हें राजेश खन्ना की वसीयत भी नहीं दिखाई गई, जिसमें एक्टर ने अपनी संपत्ति को परिवार के अलग-अलग लोगों में बांटा था. 

संपत्ति की लड़ाई लड़ने पर छलका अनीता का दर्द

अब अनीता आडवाणी ने एक बार फिर अपने हक की लड़ाई पर विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बात की है. उन्होंने कहा है, 'मैं वैसी ही जिंदगी जीना चाहती हूं, जैसी पहले जी रही थी. वो बंगला तो वापस आ ही नहीं सकता, इसलिए मैं अब सम्मान वाली जिंदगी जीना चाहती हूं.  मैंने कभी वसीयत देखी ही नहीं है. लेकिन मुझे पता था कि सबके लिए बहुत कुछ रखा हुआ है. ये सिर्फ पैसे की बात नहीं है. ये मेरी इज्जत की भी बात है. सबसे ज्यादा यही, और मैं जैसी होना चाहती हूं, जैसी पहले थी, वैसी ही रहना चाहती हूं. मुझे ये करने का पूरा हक है.'

Advertisement

अनीता आडवाणी राजेश खन्ना के साथ तबतक रहीं जबतक एक्टर का निधन हुआ. उनका रिश्ता 12 साल का था, जब एक्टर 2012 में चल बसे. इसी बातचीत के दौरान अनीता ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने और राजेश खन्ना की जिंदगी पर एक किताब भी लिखी थी. उन्होंने उसे एक पॉपुलर पब्लिशर के जरिए रिलीज भी किया, मगर रिलीज के दौरान उसे खराब करने की कोशिश की गई. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी किताब की शुरुआत में जो इंट्रोडक्शन हिस्सा था, उससे छेड़छाड़ की गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement