'मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं हीरोइनें' बोले अनिल कपूर, बढ़ती उम्र का हुआ मलाल?

एक्शन फिल्म सुबेदार का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें अनिल कपूर रिटायर्ड सुबेदार के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म 5 मार्च को भारत समेत विश्वभर में स्ट्रीम होगी.

Advertisement
अनिल कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Photo: Screengrab) अनिल कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म सुबेदार का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म में अनिल कपूर अपने करियर के सबसे दमदार किरदारों में से एक में नजर आ रहे हैं. सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 मार्च को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर ने मीडिया से खुलकर अपनी फिल्म और करियर के बारे में बात की.

Advertisement

कैसे हैं एक्ट्रेसेस संग रिश्ते

ट्रेलर रिलीज के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया कि उनका पुरानी हीरोइनों के साथ रिश्ता कैसा है. इसपर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम करने को रेडी ही नहीं है. सबको तो बस यंग लड़कों के साथ काम करना है. जो सीनियर हैं, वो भी मेरे साथ काम करने को तैयार नहीं हैं. आप लोग ही मेरी रिकमंडेशन कर दो जरा. 

अनिल कपूर का मजाकिया अंदाज

बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि वो डायरेक्टर्स से कैसे बात करते हैं. उन्होंने इंद्रा कुमार से बात करने का भी अंदाज बताया और मजाक में कहा कि अरे इंदु! क्या हो गया है तेरी धमाल 4 का. तूने लिया नहीं मुझे पिक्चर में? चलो ठीक है कोई बात नहीं, अजय ने मना किया क्या?

Advertisement

अनिल कपूर का ये स्टाइल देखकर फैन्स हंस-हंस कर लोट पोट रहे हैं. फैन्स अनिल कपूर की एक्टिंग और उनके लुक्स के कायल हो गए हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

सुबेदार के ट्रेलर के बारे में बात करें, तो ये दर्शकों को भारत के सख्त इलाकों में ले जाता है, जहां अवैध रेत खनन डर और खामोशी का माहौल पैदा करता है. अनिल कपूर रिटायर्ड सुबेदार अर्जुन मौर्या के रोल में नजर आए, जो एक अनुशासित, जंग से जूझ चुका अफसर है और गहरे निजी दर्द से बोझिल है. 

अनिल कपूर और राधिका मदान के साथ फिल्म में मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम रोल्स में हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement