Money Heist के इस किरदार में खुद को देखती हैं अनन्या पांडे, बताया कौन है फेवरेट

अनन्या पांडे के मुताबिक वह मनी हाइस्ट की टोक्यो जैसी हैं. इस किरदार को स्पेनिश एक्ट्रेस Ursula Corbero ने निभाया है. अनन्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं टोक्यो होती क्योंकि मुझे लगता है कि मुझमें उसकी कुछ अच्छी क्वालिटी हैं. मुझे लगता है कि हम दोनों जोशीले हैं. मैं थोड़ी कड़क हूं और हां, उसे पता है कि वो क्या चाहती हैं.'

Advertisement
अनन्या पांडे अनन्या पांडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST
  • अनन्या पांडे ने की फेवरेट शो पर बात
  • अनन्या ने बताया कौन हैं उनके फेवरेट किरदार

अनन्या पांडे बॉलीवुड की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. अनन्या अक्सर अपनी जिंदगी और पसंद-नापसंद के बारे में बात करती रहती हैं. उन्होंने बताया है कि वह नेटफ्लिक्स के स्पेनिश शो मनी हाइस्ट के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर चुकी हैं. मनी हाइस्ट अनन्या का फेवरेट शो है. अब अनन्या ने बताया है कि वह शो के किस किरदार से मिलती-जुलती हैं.

Advertisement

किस किरदार के जैसी हैं अनन्या पांडे?

अनन्या पांडे के मुताबिक वह मनी हाइस्ट की टोक्यो जैसी हैं. इस किरदार को स्पेनिश एक्ट्रेस Ursula Corbero ने निभाया है. अनन्या ने कहा, 'मुझे लगता है कि टोक्यो होती क्योंकि मुझे लगता है कि मुझमें उसकी कुछ अच्छी क्वालिटी हैं. मुझे लगता है कि हम दोनों जोशीले हैं. मैं थोड़ी कड़क हूं और हां, उसे पता है कि वो क्या चाहती हैं.'

इंटरनेट पर वायरल हुई दीपिका पादुकोण-कटरीना कैफ के मॉडलिंग डेज की फोटो, आपने पहचाना?

ये हैं अनन्या के फेवरेट किरदार

भले ही अनन्या पांडे टोक्यो में खुद को देखती हूं, लेकिन उनका फेवरेट किरदार Denver है. इस किरदार को एक्टर Jaime Lorento Lopez ने निभाया है. अनन्या ने कहा, 'Denver मेरा फेवरेट है, क्योंकि वो सुपर हॉट है, और मुझे उसकी पर्सनालिटी और उसकी हंसी से प्यार है. मुझे Nairobi (Alba Florez) से प्यार है, क्योंकि वो बहुत शक्तिशाली महिला है.'

Advertisement

दीपिका-विजय संग आएंगी नजर

अनन्या पांडे के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह पैन इंडिया फिल्म Liger में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह विजय देवरकोंडा संग काम कर रही हैं. इसके अलावा अनन्या पांडे के पास डायरेक्टर शकुन बत्रा की अगली फिल्म है. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे. मालूम हो कि मनी हाइस्ट का 5वां सीजन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement