रश्मिका ने शादी में पहनी खास साड़ी, विजय के आउटफिट में थी ये डीटेल, डिजाइनर ने किया खुलासा

रश्मिका मंदाना का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के आउटफिट के दुपट्टे पर हैदराबाद की वास्तुकला विरासत से प्रेरित टेंपल-हाउस मोटिफ्स से कढ़ाई की गई थी. वहीं दूल्हे विजय ने आइवरी धोती सिल्हूट को लाल वर्मिलियन अंगवस्त्रम के साथ पहना था. इसमें जंगल और टेंपल से प्रेरित डिटेलिंग वाली कढ़ाई थी.

Advertisement
विजय देवरकोंडा-रश्मिका ने रचाई शादी (Photo: Instagram/@thedeverakonda) विजय देवरकोंडा-रश्मिका ने रचाई शादी (Photo: Instagram/@thedeverakonda)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

एक्टर्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब पति-पत्नी बन चुके हैं. दोनों के वेडिंग लुक्स को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया था. 26 फरवरी को कपल की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी. रश्मिका मंदाना का वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के आउटफिट के दुपट्टे पर हैदराबाद की वास्तुकला विरासत से प्रेरित टेंपल-हाउस मोटिफ्स से कढ़ाई की गई थी. वहीं दूल्हे विजय ने आइवरी धोती सिल्हूट को लाल वर्मिलियन अंगवस्त्रम के साथ पहना था. इसमें जंगल और टेंपल से प्रेरित डिटेलिंग वाली कढ़ाई थी.

Advertisement

डिजाइनर ने बताई वेडिंग आउटफिट की डीटेल

रश्मिका मंदाना और विजय देरवकोंडा के वेडिंग लुक्स के बारे में डिजाइनर अनामिका खन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की. उन्होंने कहा बताया कि कपल से उन्हें मिला ब्रीफ बहुत सरल था. डिजाइनर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे उनकी लव स्टोरी को लुक्स में शामिल करने की जरूरत नहीं थी, वो तो बहुत नेचुरल रूप से आ ही गई. पहली बार जब मैं विजय और रश्मिका से मिली, मुझे पता चल गया कि ये कोई स्टेज्ड या प्लान्ड नहीं था, सब कुछ पूरी तरह नेचुरल था.'

उन्होंने आगे कहा, 'ब्रीफ शुरू में खुद उन दोनों की तरफ से आया था. हमें बस उनके विजन को अपनी रिसर्च और इतिहास के साथ जोड़ना था, जो हम उनके आउटफिट्स में शामिल कर सके. वे नए चीजें ट्राई करने के लिए पूरी तरह तैयार थे, इसी वजह से कलर से लेकर हर एलिमेंट तक सब कुछ तय हुआ. आखिरकार जो सामने आया, वो प्यार से रचा गया एक विजन था.'

Advertisement

कपड़ों से ज्यादा ज्वेलरी वायरल

रश्मिका की एक्सेसरीज राजसी थे. सोने की कई परतों वाला नेकलेस, बाजूबंद, माथापट्टी और झुमके, सबकुछ एक्ट्रेस ने पहना था. रश्मिका ने नेचुरल वेव्स हेयरस्टाइल को चुना था, जिनमें ताजा मोगरे के फूल लगे थे. मेकअप मिनिमल रखा गया, जिसमें न्यूड लिप और ड्यूई लुक शामिल था. दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा ने भी भारी गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी. उन्होंने लेयर्ड हार, कफ्स, बाजूबंद, कमरबंद और एक एंकलेट पहना था. साथ ही उनके हाथ में सोने की अंगूठियां भी थीं.

विजय और रश्मिका, पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान मिले थे. उन्होंने 26 फरवरी की सुबह पारंपरिक तेलुगू वेडिंग सेरेमनी में शादी की और शाम को दूसरी सेरेमनी हुई, जिसमें रश्मिका मंदाना की कोडावा विरासत का सम्मान किया गया. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है. सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज को 21 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement