रणबीर की रामायण में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन के दामाद, निभा रहे खास रोल

ग्लोबल विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन स्टूडियो DNEG के फाउंडर नमित मल्होत्रा, 'रामायण' को प्रोड्यूस कर रहे हैं. पिक्चर का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट ली गई है. इसमें अमिताभ बच्चन के दामाद भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन के दामाद निभा रहे 'रामायण' में रोल (Photo: Screengrab) अमिताभ बच्चन के दामाद निभा रहे 'रामायण' में रोल (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर सामने आ चुका है. इसमें रणबीर के किरदार भगवान राम की पहली झलक दर्शकों को मिली. डायरेक्टर नितेश तिवारी की बनाई इस बिग बजट पिक्चर में कई बढ़िया सितारे काम कर रहे हैं. इसमें हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा के जाने माने चेहरे अहम किरदारों को निभाते नजर आएंगे. इस लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के दामाद भी शामिल हैं.

Advertisement

ग्लोबल विजुअल इफेक्ट्स और एनीमेशन स्टूडियो DNEG के फाउंडर नमित मल्होत्रा, 'रामायण' को प्रोड्यूस कर रहे हैं. पिक्चर का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट ली गई है. लीड रोल में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल शामिल हैं. इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट में अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आने वाले हैं. इन सबके बीच अमिताभ के दामाद और कुणाल कपूर भी फिल्म में अहम रोल निभाते दिखेंगे.

क्या रोल निभाएंगे कुणाल?

'रामायण' में कुणाल कपूर, भवगन इंद्र का रोल निभा रहे हैं. ये छोटा-सा रोल रामायण की कहानी का अहम हिस्सा है. भगवान इंद्र की वजह से ऋषि गौतम ने अपनी पत्नी अहिल्या को पत्थर में बदल दिया था. बाद में भगवान राम ने उन्हें मोक्ष दिलाया. जाहिर है कि कुणाल इस रोल में कमाल करने वाले हैं. 

Advertisement

'रामायण' में काम करने को लेकर कुणाल कपूर ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बात की थी. न्यूज18 संग बातचीत में उन्होंने कहा था, 'ये फिल्म हमारी संस्कृति के इतिहास में बहुत जरूरी है. ये हमारी संस्कृति का बहुत जरूरी हिस्सा है. मुझे लगता है कि इसे बड़ा स्केल देने वाले डायरेक्टर और बाकी लोगों का होना जरूरी है. ये इतने बड़े स्केल पर बन रही है, जितनी पहले कभी नहीं बनी. ये बहुत स्पेशल होने वाली है. वो वैसी फिल्म होगी जैसी ये कहानी डिजर्व करती है. मुझे लगता है कि ऑडियंस इसे देखकर सरप्राइज हो जाएगी.'

अमिताभ बच्चन संग कुणाल कपूर के रिश्ते की बात करें तो कुणाल, बिग बी के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना बच्चन के पति हैं. अजिताभ और उनकी रमोला बच्चन की बेटी नैना से कुणाल ने फरवरी 2015 में शादी की थी. कुणाल कपूर को 'रंग दे बसंती', 'आजा नचले', 'लव शव ते चिकन खुराना', 'डॉन 2' और ज्वेल थीफ' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement