'मैं एक लड़की को चाहता था पर...', अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, बोले- सड़क पर...

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो में अक्षय कुमार ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपने कॉलेज क्रश के बारे में बताया. अक्षय ने कहा कि वो एक लड़की को चाहते थे मगर...

Advertisement
अक्षय कुमार ने खोला राज (Photo: Screengrab) अक्षय कुमार ने खोला राज (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार इन दिनों टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. शो में अक्षय आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट रिवील करते हैं. अब शो के एक एपिसोड में अक्षय ने अपनी कॉलेज क्रश के बारे में खुलकर बात की. 

ये पहली बार है जब किसी टीवी शो में अक्षय ने अपनी कॉलेज क्रश को लेकर खुलासा किया है. दरअसल, शो में आदर्श नाम के एक कंटेस्टेंट ने शायरी सुनाई. इसके बाद शो में इस बात को लेकर बहस छिड़ गई कि क्या महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए आदमी सही तरीके से एफर्ट्स डालते हैं. एक दूसरे कंटेस्टेंट ने कहा कि मर्दों को महिलाओं को इंप्रेस करने के लिए एफर्ट्स करने चाहिए, लेकिन वो सही से करते नहीं हैं. 

Advertisement

कॉलेज क्रश का किया खुलासा
इस बात ने अक्षय को अपने पुराने कॉलेज के दिन याद दिला दिए. उन्होंने फिर अपनी कॉलेज क्रश को लेकर खुलासा कर दिया. अपने दिल में छिपी बात को जाहिर करते हुए अक्षय बोले- मुझे याद है, मैं अपने टाइम की बात कर रहा हूं. आज से करीब 40 साल पहले जब मैं कॉलेज में था. तब मैं एक लड़की को बहुत चाहता था. मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था, जिसे गिटार चलाना आता था. मैं सच्ची में कह रहा हूं, मैंने उस लड़की के घर के बाहर जाकर गाना गया और मेरा दोस्त गिटार बजा रहा था. मैंने गाना गाया, उसके बाद पता है क्या हुआ?

अक्षय ने कुछ देर सस्पेंस बनाने के बाद कहा- उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा. हम दोनों ने मार खाई. मेहनत ज्यादा होने से भी पिटाई होती है. अक्षय की बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया था. 

Advertisement

ट्विंकल के साथ बनीं जोड़ी
बता दें कि अब अक्षय अपनी लेडी लव ट्विंकल खन्ना संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. अक्षय ने ट्विंकल से साल 2001 में इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाई थी. कपल की शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले ही शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल ने अपनी जिंदगी में दो बच्चों का वेलकम किया. वो परिवार संग हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement