बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में बिजी हैं. लेकिन देश-दुनिया के हालात को लेकर उनकी चिंता भी साफ नजर आ रही है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का भारत भी असर पड़ रहा है. इस बीच अक्षय ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर फिक्र जाहिर की और खुलकर बात की है.
'सिनेमा सबसे जरूरी, लेकिन हालात खराब'
न्यूज एजेंसी संग बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा- हमारे लिए तो फिलहाल सिर्फ सिनेमा है. सिनेमा सबसे जरूरी है हमारे लिए. मैं उम्मीद करता हूं कि ये जो कॉन्सर्ट्स कैंसिल हो रहे हैं वो फिर से शुरू हों. सबका धंधा चलना चाहिए. लेकिन जैसा आपने कहा- जंग के माहौल में सबका धंधा चौपट है. शेयर मार्केट भी क्रैश है.
अक्षय ने कहा कि मौजूदा हालात का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है. हालांकि ऐसे वक्त में भी धुरंधर 2 जैसी स्पाई मूवी करोड़ों का बिजनेस कर रही है. लेकिन अक्षय को अपनी फिल्म के रिजल्ट की चिंता भी सता रही है.
पहले भी जता चुके हैं चिंता
अक्षय इससे पहले भी अपने शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में दुनिया भर में चल रहे युद्धों पर चिंता जता चुके हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था- दुनिया में बहुत परेशानी चल रही है. इतने सारे वॉर चल रहे हैं. हमें प्रार्थना करनी चाहिए. जब भी आप रात को सोने जाएं, उससे पहले अपने परिवार और देश के लिए एक छोटी सी प्रेयर जरूर करें, ताकि हम सब सुरक्षित रह सकें.
एक तरफ जहां अक्षय अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ग्लोबल हालात को नजरअंदाज नहीं कर रहे. उनका मानना है कि शांति और स्थिरता जरूरी है, तभी फिल्म इंडस्ट्री समेत हर सेक्टर सही तरीके से चल पाएगा. ऐसे वक्त में वो सबसे पॉजिटिव रहने की अपील कर रहे हैं.
अक्षय की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को थियेटर्स में रिलीज होगी. इसमें उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू और राजपाल यादव भी हैं. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. इसी के साथ अक्षय की वेलकम टू जंगल भी लाइन-अप है.
aajtak.in