तानाजी के एक साल पूरे, अजय-काजोल ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

अभिनेता अजय देवगन और काजोल की फिल्म तानाजी को एक साल पूरे हो गए हैं. फिल्म में अजय देवगन वीर योद्धा तानाजी मालुसरे के किरदार में नजर आए थे. वहीं काजोल ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया था.

Advertisement
फिल्म तानाजी फिल्म तानाजी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन मौजूदा समय में कुछ ऐसे कलाकारों में शामिल हैं जो इंडस्ट्री में लगभग हर किस्म के रोल कर चुके हैं. अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' को आज एक साल पूरे हो चुके हैं. उनकी ये फिल्म 2020 की सबसे बड़ी हिट थी. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल ने भी अहम किरदार निभाया था. वे फिल्म में अजय देवगन की पत्नी बनी थीं. अब एक साल पूरे होने की खुशी में अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर स्पेशल संदेश दिया है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

तानाजी के एक साल पूरे

अजय देवगन और काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा "तानाजी-द अनसंग हीरो ने एडफिल्म्स की मदद की और मुझे पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत मिली. महामारी की वजह से 2020 थोड़ा ब्लर रहा. एक साल बाद, मैं इस बहादुर योद्धा को फिर सम्मान के लिए समय निकाल रहा हूं. यहां मेरे को-स्टार, निर्देशक और सारे कलाकार, और क्रू को शुक्रिया. जय भवानी, जय शिवाजी. 

तानाजी फिल्म की बात करें तो अजय ने सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाई, वहीं काजोल पत्नी सावित्री की भूमिका में दिखीं. इस फिल्म में सैफ अली खान नेगेटिव रोल में उदयभान राठौड़ और शरद केलकर शिवाजी की भूमिका निभाते नजर आए.

बता दें फिल्म तानाजी की कमाई, भारत और वर्ल्डवाइड में बेहतरीन रही. फिल्म ने कई रिकॉड तोड़े. दिलचस्प बात ये भी रही है कि तानाजी, अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है. इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है. 

Advertisement

फिल्म थैंक गॉड में अजय आएंगे नजर 

वर्क फ्रंट पर अजय ने हाल ही में अपनी नई कॉमेडी फिल्म की अनाउंसमेंट की है. फिल्म का नाम है थैंक गॉड है. ये फिल्म 21 जनवरी से फ्लोर पर जाएगी. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement