Queen of Cannes: फूलों से ऐश्वर्या राय का वेलकम, मां को पीछे खड़ीं देखती रहीं आराध्या, हाथ में था 5 लाख का बैग

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स के होटल मार्टिनेज पहुंचीं. फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद वह वहां पहुंचीं हैं.

Advertisement
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या (Photo: Social Media) कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) में न शामिल होने की अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग चुका है. तमाम विवादों और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच, बॉलीवुड की यह 'ग्लोबल आइकॉन' अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं. जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है.

ऐश्वर्या के फैंस इस बात को लेकर असमंजस में थे कि क्या वह इस साल रेड कार्पेट पर नजर आएंगी या नहीं, लेकिन उनके इस शानदार एंट्री ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं और अब हर किसी की नजरें उनके आगामी रेड कार्पेट लुक पर टिकी हैं.

Advertisement

बेटी आराध्या के साथ होटल मार्टिनेज पहुंचीं ऐश्वर्या
कान्स से सामने आए एक वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी बेटी आराध्या के साथ बेहद खास अंदाज में देखा गया. दोनों एक लग्जरी काली कार से मशहूर होटल मार्टिनेज के बाहर उतरीं. इस दौरान ऐश्वर्या पूरी तरह से ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल लग रहा था. ऐश्वर्या ने ब्लैक ड्रेस के साथ गूची का टोट बैग ले रखा था. इसकी कीमत 5 लाख के करीब है. 

होटल में एंट्री करते समय उनके हाथों में फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता था. उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों का मुस्कुराकर अभिवादन किया, पैपराजी के लिए पोज दिए और अपने फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका शुक्रिया भी अदा किया. 

 

ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में ऐश्वर्या के कान्स में शामिल होने को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही थीं. दरअसल, कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल पेरिस (L'Oreal Paris) ने हाल ही में अपने कांस कैंपेन का एक विजुअल प्रोमो शेयर किया था. इस वीडियो में आलिया भट्ट, वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया और हेलेन मिरेन जैसी मशहूर हस्तियां तो दिखाई दे रही थीं, लेकिन ब्रांड का सबसे बड़ा चेहरा मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय गायब थीं. 

Advertisement

इसके बाद फैंस के बीच यह चिंता बढ़ गई कि क्या इस बार ऐश्वर्या इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगी. इसके अलावा होटल मार्टिनेज को लेकर भी कुछ विवादों की खबरें आई थीं, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी.

ब्रांड ने ऐश्वर्या को बताया 'लिविंग लेजेंड'
जब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के फैंस ने लोरियल के इस वीडियो पर सवाल उठाने शुरू किए, तो ब्रांड को भी इस पर अपना रिएक्शन देना पड़ा. लोरियल ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा था, 'और एक्शन! कान्स का सबसे प्रतिष्ठित फेस अपना फेस्टिवल लुक पा रहा है.' 

दो दशकों से कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व
ऐश्वर्या राय बच्चन का कांस फिल्म फेस्टिवल से नाता बेहद पुराना और ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने साल 2002 में पहली बार इस प्रतिष्ठित मंच पर कदम रखा था, जब वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ वहां पहुंची थीं. 

इसके ठीक एक साल बाद यानी 2003 में, वह लोरियल पेरिस की ग्लोबल एम्बेसडर बनीं और तब से लेकर आज तक वह हर साल इस फेस्टिवल में पहुंच रही हैं. पिछले दो दशकों में उनके द्वारा पहने गए गाउन, पारंपरिक साड़ियां और अनोखे ब्यूटी लुक्स हमेशा दुनिया भर में फैशन का सबसे बड़ा चर्चा विषय बनते रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement