सलमान खान के बाद अब टाइगर 3 से कटरीना कैफ का लुक आया सामने

फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में सलमान रशिया गए थे. फिल्म के से सलमान खान का लुक भी काफी वायरल हुआ था. सलमान खान दाढ़ी बढ़ाए नजर आए थे. अब कटरीना कैफ का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
कटरीना कैफ कटरीना कैफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST
  • टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे सलमान-कटरीना
  • फिल्म से एक्टर्स का लुक वायरल
  • कटरीना की फोटोज आई सामने

डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म एक था टाइगर को फैंस ने खूब प्यार किया था. इस फिल्म सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे. इसके बाद इस फिल्म की दूसरी फ्रेंचाइजी टाइगर जिंदा है को अली अब्बास जफर ने बनाया. इसे भी फैंस ने पसंद किया. अब सलमान टाइगर 3 लेकर आने वाले हैं. बिग बॉस 14 के फिनाले में सलमान ने टाइगर 3 की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. 

Advertisement

फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में सलमान रशिया गए थे. फिल्म के से सलमान खान का लुक भी काफी वायरल हुआ था. सलमान खान लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आए थे. अब कटरीना कैफ का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कटरीना कैफ रेड एंड ब्लैक कलर की स्वेट शर्ट और ब्लैक जीन्स पहने दिख रही हैं. ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में कटरीना का लुक जंच रहा है.  
 
इमरान हाशमी निभा रहे निगेटिव रोल!

बता दें कि फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इमरान हाशमी फिल्म में निगेटिव रोल निभाने वाले है. फिल्म के लिए इमरान काफी मेहनत कर रहे हैं. वो अपनी बॉडी पर भी काम कर रहे हैं.


 



 

ये भी खबरें हैं कि रूस के अलावा फिल्म की शूट‍िंग अन्य इंटरनेशनल लोकेशंस पर भी होगी. रूस में शूट‍िंग के बाद तुर्की-ऑस्ट्र‍िया जैसी जगहों में शूट होगा. टाइगर 3 की प्लान‍िंग एक शानदार थ‍िएट्र‍िकल एक्सपीर‍ियंस के तौर पर की गई है. इस फिल्म में ऐसे एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »