कोविड से रिकवरी के बाद कैसे शुरू किया वर्कआउट? कटरीना ने बताया

माहमारी के दौरान कटरीना कैफ कोरोना की चपेट में आ गई थीं, हालांकि कुछ समय बाद यह खबर आई थी कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है. अब एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए यह बताया की वह अपनी फिटनेस जर्नी पर वापस लौट चुकी हैं.

Advertisement
कटरीना कैफ कटरीना कैफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

माहमारी के दौर में साधारण व्यक्ति से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कोरोना का शिकार हुए, जिसके बाद कई सेलिब्रिटी ने कोरोना को मात दी उसमें से एक कटरीना कैफ भी हैं. जो कोरोना की चपेट में आई थीं, लेकिन वे इस साल अप्रैल में ही कोरोना को मात दे चुकी हैं. अब एक्ट्रेस अपनी फिटनेस की जर्नी पर वापस लौट चुकी हैं. कटरीना ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन के जरिए यह बताया है कि उन्होंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया है. 

Advertisement

कटरीना ने शेयर किया पोस्ट 
कटरीना का यह पोस्ट सभी को बेहद पसंद आ रहा है. उन्होंने पोस्ट में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कोविड से रिकवर करने और वर्कआउट ट्रैक पर वापस लौटने के बीच मुझे काफी सबर रखना पड़ा. आपको अपनी गति से जाना होगा और अपने शरीर को सुनना होगा. कभी आप अच्छा महसूस करते हैं तो कभी थकावट महसूस करते हैं. धीमी गति से चलना और अपने शरीर की उपचार प्रक्रिया पर भरोसा करना और खुद को समय देना. स्टेप बाय स्टेप."

उनकी इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी खूब प्रतिक्रियां दे रहे हैं. साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बैक टू वर्कआउट मैम, अच्छा लगा जानकार" दूसरे यूजर ने लिखा, "शरीर के लिए फिटनेस पर ध्यान देना बेहद जरुरी है."

Advertisement

ऑफ-व्हाइट आउटफिट में जाह्नवी कपूर का स्टाइलिश लुक, देखें PHOTOS

आपक बता दें कटरीना कैफ और विक्की कौशल का अफेयर चल रहा है. लेकिन दोनों ही अपने रिलेशनशिप को छुपा कर रखते हैं. वे अपने रिश्ते को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने कटरीना और विक्की के रिलेशन पर खुलासा करते हुए कहा था कि वे दोनों साथ है. जिसको लेकर कटरीना कैफ हर्षवर्धन कपूर से बेहद नाराज हुईं. 

असीम रियाज ने हिमांशी खुराना संग शेयर की खूबसूरत फोटोज, हो रही वायरल

कटरीना कैफ वर्क फ्रंट 
कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'फोन भूत' में नजर आएंगी. इसके अलावा कटरीना फिल्म 'सूर्यवंशी' का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ रोल प्ले करेंगी. पिछली बार कटरीना फिल्म भारत में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ अहम किरदार निभाया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement