रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर सोफी चौधरी की पोस्ट, बोलीं- ये शर्मनाक है

एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लोगों को इससे सावधान रहने के लिए कहा है. सोफी चौधरी ने कैप्शन में लिखा- ये हो रहा है और ये शर्मनाक है. कृपया सावधान रहें और सावधान रहें.

Advertisement
सोफी चौधरी सोफी चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

कोरोना वायरस का कहर देशभर में जारी है. बढ़ते केसेज के बीच में ऑक्सीजन, बेड्स की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है. लोग काफी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी और रेमडेसिविर कोरोना से बचाव में कारगर साबित हो रहे हैं. इसी सब के बीच बाजार में नकली रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने चेताया है.

Advertisement

सोफी चौधरी ने किया पोस्ट
एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने लोगों को इससे सावधान रहने के लिए कहा है. सोफी चौधरी ने कैप्शन में लिखा- ये हो रहा है और ये शर्मनाक है. कृपया सावधान रहें और सावधान रहें.  #RemdesivirBlackMarketing #Remdesivir #fake इसी के साथ उन्होंने असली और नकली रेमडेसिविर की फोटो भी शेयर की है, जिससे ये पता चल सके कि कौन सी असली है और कौनसी फेक.

क्लिक करें: जब इरफान खान से पूछा गया कि उन्हें मिलेगा ऑस्कर तो कहां रखेंगे? दिया था ये मजेदार जवाब

स्टार्स ने लगवाई वैक्सीन
बता दें कि वैक्सिनेशन का प्रोग्राम भी तेजी से चल रहा है. 45 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही है. अब 1 मई से 18 साल से ऊपर वाले लोग भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे. सलमान, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान जैसे कई फिल्मी सितारे 45 से ऊपर हैं वो कोरोना का टीका लगवा रहे हैं. 

Advertisement


मदद को आगे आए स्टार्स
इस तकलीफभरे दौर में कई स्टार्स मदद को भी आगे आए हैं. सलमान खान ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को फूड पैकेट दिए हैं. सलमान ने खुद खाने का क्वालिटी टेस्ट भी किया. अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपये गौतम गंभीर फाउंडेशन में दिए हैं. वहीं सोनू सूद भी हर संभव मदद की कोशिश में जुटे हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »