कृति सेनन ने 'भेड़िया' का शेड्यूल किया पूरा, वरुण धवन ने फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

कृति ने भी फोटोज शेय रकरते हुए लिखा- Ziro से मैंने भेड़िया का शेड्यूल पूरा कर लिया. दिलवाले से लेकर भेड़िया तक हमारी दोस्ती ने लंबा सफर तय किया. वरुण तुम्हें मिस करूंगी.

Advertisement
कृति और वरुण कृति और वरुण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

एक्ट्रेस कृति सेनन और वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में बने हैं. कृति सेनन ने Ziro से फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है. एक्ट्रेस अरुणाचल प्रदेश के Ziro शहर में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. फिल्म में वरुण धवन लीड रोल निभा रहे हैं. उन्होंने कृति के साथ दो फोटोज शेयर की हैं और बताया कि वो सेट पर उन्हें काफी मिस करेंगे. 

Advertisement

वरुण धवन ने शेयर की पोस्ट

वरुण ने पोस्ट करते हुए लिखा- क्या लगती हैं हाय रब्बा, बहुत मजा आया आपके साथ कृति सेनन. #wolfpack भेड़िया से ये कृति का रैपअप शेड्यूल था. इसी के साथ हम Ziro को अलविदा कहते हैं. कृति और Ziro दोनों को मिस करूंगा.  

कृति ने भी फोटोज शेय रकरते हुए लिखा- Ziro से मैंने भेड़िया का शेड्यूल पूरा कर लिया. दिलवाले से लेकर भेड़िया तक हमारी दोस्ती ने लंबा सफर तय किया. वरुण तुम्हें मिस करूंगी. गौरतलब है कि वरुण और कृति 2015 में फिल्म दिलवाले में नजर आए थे. इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे.

भेड़िया को अमर कोशिक ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 14 अप्रेल 2022 को पर्दे पर रिलीज होगी. इसके अलावा वरुण जुग जुग जियो में भी नजर आएंगे. वहीं कृति बच्चन पांडे और आदिपुरुष में दिखेंगी.

Advertisement

पर्सनल लाइफ में बात करें तो वरुण धवन जनवरी 2021 में शादी के बंधन में बंधे. उन्होंने अपने प्यार नताशा दलाल संग फेरे लिए. वरुण की शादी जबरदस्त चर्चा में रही. वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement