साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. हाल ही में चेन्नई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शादी के रिसेप्शन में विजय को मशहूर एक्ट्रेस तृषा के साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा दिसंबर 2025 में तलाक की अर्जी देने की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. सालों तक पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से जादू बिखेरने वाली विजय और तृषा की जोड़ी को असल जिंदगी में एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में देखकर फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
रिसेप्शन में साथ दिखे विजय और त्रिशा
चेन्नई में हुए इस भव्य रिसेप्शन में विजय और तृषा दोनों ही पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय हाथ में फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता लिए हुए हैं और तृषा उनके ठीक पीछे कार से उतर रही हैं. यह शादी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस से जुड़े कल्पना सुरेश और मीनाक्षी के बेटे की शादी का था.
वैसे तो विजय और तृषा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया है, लेकिन निजी जीवन के विवादों के बीच उनका इस तरह साथ दिखना सोशल मीडिया पर नई बहस का केंद्र बन गया है.
संगीता की तलाक की अर्जी और गंभीर आरोप
विजय की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें तब पुख्ता हुईं जब 27 फरवरी को संगीता की तलाक की अर्जी ऑफिशियल हुई. संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में याचिका दायर कर अपनी 27 साल पुरानी शादी को खत्म करने की मांग की है. इस याचिका में उन्होंने विजय पर बेवफाई, मानसिक क्रूरता और लापरवाही जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
संगीता का दावा है कि विजय का एक अन्य एक्ट्रेस के साथ 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' है और वे पिछले काफी समय से उनसे इमोशनली अलग हो चुके हैं. इसके अलावा संगीता ने कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि परिवार को और स्ट्रेस से बचाने के लिए केस की पूरी प्रोसिडिंग ऑन कैमरा की जाए.
इसके अलावा संगीता ने अपनी याचिका में खुलासा किया कि विजय साल 2021 से ही उनके साथ ठीक से पेश नहीं आ रहे थे और अक्सर उनके साथ बोलकर बुरा व्यवहार करते थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें घर में अकेले रहने पर मजबूर किया और दूसरी एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्तों को सार्वजनिक रखा. संगीता के मुताबिक, इस पूरी स्थिति की वजह से उनके बच्चों—जेसन संजय और दिव्या साशा को अपने दोस्तों और समाज के बीच काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.
बेटे ने किया पिता को अनफॉलो
तलाक की अर्जी की खबर सामने आने के कुछ ही समय बाद, फैंस ने देखा कि उनका बेटा, जेसन संजय, इंस्टाग्राम पर विजय को फॉलो नहीं कर रहा था. कई फैंस ने स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें दिखाया गया कि जेसन एक्टर विजय सेतुपति और 35 दूसरे अकाउंट्स को फॉलो कर रहा था, लेकिन अपने पिता को नहीं. इस बीच, विजय के फैंस जन नायकन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसे पिछले महीने मद्रास हाई कोर्ट ने रिलीज के लिए मंजूरी दे दी थी.
aajtak.in