अभिषेक बच्चन ने क्यों कभी नहीं खरीदी IPL टीम? बोले- बजट के बाहर है

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी. उन दिनों अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे. उन्होंने फिल्म 'धूम', 'धूम 2', 'एलओसी कारगिल' और 'गुरु' में काम किया था. बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना हाथ आजमाते हुए कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को 2014 में खरीदा.

Advertisement
क्यों अभिषेक बच्चन ने नहीं खरीदी आईपीएल टीम (Photo: Instagram/@bachchan) क्यों अभिषेक बच्चन ने नहीं खरीदी आईपीएल टीम (Photo: Instagram/@bachchan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

भारत में एक बार फिर आईपीएल सीजन की शुरुआत के बाद क्रिकेट लवर्स का मजा चरम पर है. आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स समेत अन्य टीमों को एक दूसरे से दमदार मुकाबला करते देखा जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है. इसमें सिनेमा से जुड़े बड़े सितारे भी उतरे हुए हैं. शाहरुख खान, जूही चावला और यहां की प्रीति जिंटा तक ने अलग-अलग खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीमें खड़ी की हैं. इस बीच अभिषेक बच्चन ने आईपीएल टीम न खरीदने को लेकर बात की है.

Advertisement

अभिषेक ने क्यों नहीं खरीदी IPL टीम?

अभिषेक बच्चन भी अपनी पर्सनल जिंदगी में स्पोर्ट्स फैन हैं. उनके पास कबड्डी और फुटबॉल की अपनी सक्सेसफुल टीमें भी हैं. लेकिन उन्होंने कभी भी आईपीएल में अपना हाथ नहीं आजमाया. हाल ही में फोर्ब्स संग बातचीत में एक्टर्स ने बताया कि उन्होंने कभी कोई आईपीएल टीम क्यों नहीं खरीदी. एक्टर ने कहा, 'ये बहुत दिलचस्प है. मैं ऐसे किसी शख्स को नहीं जानता, जिसे आईपीएल पसंद न हो. मुझे लगता है कि ये अल्टीमेट स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट है. मैं इससे जुड़ना बहुत पसंद करूंगा, लेकिन उस वक्त, सबसे पहले तो अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो जब ये शुरू हुआ था, ये बहुत महंगा था. मैं तब बिना एक्सपीरिएंस वाला एक्टर था, मेरी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू ही किया था. मैंने थोड़े अच्छे पैसे कमाने शुरू ही किए थे और ये मेरे बजट के बाहर था.'

Advertisement

एक्टर ने आगे बताया कि पैसों के आगे उन्होंने खुद से ये सवाल भी किया था कि वो इस स्पोर्ट में अपने से क्या वैल्यू जोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, 'सबसे जरूरी बात ये है कि मुझे नहीं पता कि मैं इसमें अपना क्या योगदान दे सकता हूं. इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में बीसीसीआई ने बढ़िया काम किया है, तो मैं क्या ला सकता हूं? मैं वो इंसान नहीं हूं, जिसे स्टैंड मैं बैठकर हाथ हिलाने में खुशी मिलती है. जिसे देखकर लोग बोलें कि ओह देखो स्टार आ गया. मैं तो इंसान नहीं हूं.'

अपनी टीमें कैसे संभालते हैं बच्चन?

अभिषेक बच्चन ने अपनी टीम ओनरशिप की अप्रोच को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, 'अगर आपने मुझे मेरे मैचों में देखा हो, तो मैं बहुत जुड़ा रहता हूं. मैं खिलाड़ियों के साथ बैठता हूं. मैं उनके साथ जीता हूं. मैं अगर कर पाऊं तो उन्हें ट्रेन भी करता हूं. मैं अप्रूव करता हूं कि वो हर दिन क्या खाएंगे. मैं सबकुछ माइक्रोमैनेज करता हूं. मुझे ऐसे ही काम करना पसंद है.'

खासकर क्रिकेट के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि मैं क्या योगदान दें सकता हूं, क्योंकि उन दिनों मैं स्पोर्ट्स को लेकर वो सब चीजें नहीं जानता था, जो मैं आज जानता हूं. मुझे दूसरे स्पोर्ट्स के बारे में ज्यादा पता था और मुझे नहीं पता था कि मैं कैसे मदद कर सकता हूं. लेकिन कभी भी न नहीं कहना चाहिए, तो शायद भविष्य में कुछ हो पाए.'

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी. उन दिनों अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे थे. उन्होंने फिल्म 'धूम', 'धूम 2', 'एलओसी कारगिल' और 'गुरु' में काम किया था. बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना हाथ आजमाते हुए कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को 2014 में खरीदा. इसके बाद इसी साल उन्होंने चेन्नईन एफसी टीम को बतौर को-ओनर जॉइन किया. इन दोनों ही टीमों ने प्रो कबड्डी लीफ में बढ़िया प्रदर्शन किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement