भोजपुरी स्टार पवन सिंह जब भी स्टेज पर जाते हैं, फैंस के बीच गर्दा मचा देते हैं. बीते दिनों वो एक इवेंट में पहुंचे. यहां स्टेज से पावर स्टार ने अपने विरोधियो और फेक न्यूज फैलाने वालों को रेल दिया. अब उनके निशाने पर खेसारी लाल यादव थे या कोई और... वो ही बता सकते हैं. मगर इतना जरूर है पवन सिंह ने अपना दमखम दिखाकर सबकी बोलती बंद कर दी है.
पवन सिंह की हुंकार
पावर स्टार ने मंच से हेटर्स पर कड़ी लगाम लगाते हुए कहा- कौन न्यूज बनाता है कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मैं इस मंच से ऐलान कर रहा हूं अगर तुम में दम है तो मेरे सामने आकर दिखाओ. 2 सेकंड में उठाकर नहीं फेंक दिया तो हम एक बाप का औलाद नहीं हैं. पवन सिंह के पावर बोल सुनकर वहां मौजूद लोग जोर से हूटिंग करने लगते हैं. तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है. लंबे वक्त बात स्टेज पर पवन सिंह का एग्रेसिव मोड दिखा. वो गुस्से में रिएक्शंस देते नजर आए. फैंस ने पवन की तारीफ के पुल बांधे. किसी ने कहा- जब शेर अपनी पर आता है तो किसी की सुनता नहीं है. यूजर ने कहा- पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान हैं. यहां पर बस उनकी ही चलती है.
इस वक्त पवन सिंह की मां भी स्टेज पर खड़ी थीं. वो बेटे को टकटकी लगाकर देखती नजर आईं. पवन सिंह का ये दबंग अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. एक्टर ने अपने सुपरहिट सॉन्ग पर डांस किया, ठुमके लगाए. पवन सिंह के इन ठुमकों की पॉपुलैरिटी यूपी-बिहार से आगे निकल गई है. इवेंट में उन्होंने डांस से गर्दा उड़ाया. ऑडियंस भी पवन सिंह के साथ नाची. फैंस ने पावर स्टार के डांस पर सीटियां और तालियां बजाईं.
पवन सिंह की गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होती है. वो जिस भी प्रोजेक्ट पर हाथ रखते हैं, वो हिट हो जाता है. कुछ वक्त पहले वो हिंदी रियलिटी शो राइज एंड फॉल में दिखे थे. इस शो ने उनकी पॉपुलैरिटी को फलक तक पहुंचाया. अब वो हिंदी बेल्ट में भी भौकाल मचा रहे हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क