भोजपुरी-टेलीविजन एक्ट्रेस मोनालिसा का द 50 से सफर खत्म हो गया है. अब वो इंटरव्यू में करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात कर रही हैं. एक समय था जब भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके और पवन सिंह के अफेयर के चर्चे थे. सालों बाद उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है.
मोनालिसा पर फिदा थे पवन सिंह
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड मूवीज से की थी. फिर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू किया. भोजपुरी में उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और निरहुआ जैसे कई सितारों के साथ काम किया. लेकिन उनकी जोड़ी को पवन सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया गया. म्यूजिक वीडियो हो या फिल्म पवन सिंह और मोनालिसा जब भी साथ आते, धमाल मचा देते. इस बीच ये खबरें आईं कि पवन सिंह और मोनालिसा का अफेयर चल रहा है.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने खबरों का सच बताया है. मोनालिसा कहती हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा है कि अगर आपने किसी के साथ 5-6 मूवीज कर ली, तो अफेयर हो गया. मैंने जब पवन सिंह और खेसारी के साथ काम किया, तो उनके पहले से अफेयर चल रहे थे. पवन सिंह मेरे साथ जब काम करते थे, तो उनके पहले से बहुत सारे अफेयर चल रहे थे. उस टाइम झगड़े भी होते थे. वैनिटी में उनके झगड़े चल हो रहे थे. इस वजह से कई बार काम भी रुक जाता था. मैं परेशान हो गई थी कि उनका अफेयर किसी के साथ चल रहा है और नाम मेरे साथ जोड़ रहे हो.
सेट पर झगड़ते थे अक्षरा-पवन सिंह
मोनालिसा, पवन सिंह और अक्षरा ने 'पवन राजा' और 'सरकार राज' जैसी मूवीज में साथ काम किया था. मोनालिसा से पूछा गया कि क्या जब आपके और पवन सिंह के अफेयर की खबर आती थी, तो अक्षरा को फर्क पड़ता था? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता. क्योंकि ने अक्षरा ने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा. वो लोग सेट पर अपने में रहते थे. कई बार सेट पर उनका झगड़ा हो जाता था, जिससे वहां का माहौल अच्छा नहीं होता था. मैं इन चीजों में ज्यादा नहीं घुसी, लेकिन हां पवन सिंह जब अक्षरा के साथ थे, तब भी उनके बहुत अफेयर थे.
मोनालिसा ने ये भी कहा कि पवन सिंह को लोग घमंडी और बदतमीज बोलते हैं, लेकिन उन्होंने मेरे साथ कभी गलत नहीं किया. ना ही गलत तरीके से बात की.
aajtak.in