फैंस को खेसारी लाल यादव की फिल्म्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. वो भोजपुरी सिनेमा के उन एक्टर्स में से हैं, जो अपने किरदारों के साथ रिस्क लेना जानते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म संघर्ष 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. संघर्ष 2 के बाद अब वो फिल्म राजाराम लेकर आ रहे हैं. आयोध्या में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें वो प्रभु राम की भूमिका निभाते दिखेंगे.
राम बनेंगे खेसारी लाल यादव
दशहरा के मौके पर खेसारी लाल की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया. पोस्टर में वो धनुष लिए राम भगवान के किरदार में ढले नजर आ रहे हैं. उनके साथ राहुल शर्मा लक्ष्मण की भूमिका नजर आ रहे थे, जो भोजपुरी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं मां जानकी के रोल में सोनिका गौड़ा भी काफी अच्छी लग रही हैं. फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों का मन गदगद कर दिया है.
क्या बोले खेसारी लाल?
फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म राजाराम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है. मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है. इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वो हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़े स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं.
'इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है. इसके अलावा भी फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है. हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. अपने दर्शकों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी.' फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने कहा कि 'फिल्म खास है. इसके लिए मेकिंग भी खास होगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है. उम्मीद है कि फिल्म सभी को पसंद आएगी.'
पराग पाटिल ने बताया कि फिल्म राजाराम का निर्माण टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री कर रही है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे - खेसारी लाल यादव, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ. उन्होंने ये भी कहा फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक लोकेशन पर हो रही है.
aajtak.in