पवन सिंह ने पहली बार अक्षरा के आरोपों का दिया जवाब! बोले- मैं बोलने लगा तो...

पवन सिंह ने कहा कि उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है. वो बिहार के छोटे से गांव में मिट्टी के घर में रहा करते हैं. जहां बारिश होने पर घर की हालत बिगड़ जाती थी. पवन सिंह में टैलेंट थे. इसलिए उन्होंने सिंगिंग में किस्मत आजमाई और आगे बढ़ते हुए आज लोकप्रिय स्टार बन गये.

Advertisement
पवन सिंह, अक्षरा सिंह पवन सिंह, अक्षरा सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय स्टार हैं. उनके स्टारडम का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. हालांकि, समय-समय पर उन पर आरोप भी लगते आए हैं. जिस कारण वो विवादों में आ जाते हैं. प्यार, टकरार और स्टारडम के बीच अब वो राजनीति में कदम रखने को तैयार हैं. पॉलिटिक्स में एंट्री से पहले उन्होंने पर्सनल लाइफ और उससे जुड़े विवादों पर खुलकर बात की. जानते हैं कि प्यार, विवाद और धोखे पर उनका क्या कहना है. 

Advertisement

गरीबी में बीता बचपन 
Bihar Tak को दिये इंटरव्यू में पवन सिंह ने कहा कि उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता है. वो बिहार के छोटे से गांव में मिट्टी के घर में रहा करते हैं. जहां बारिश होने पर घर की हालत बिगड़ जाती थी. पवन सिंह में टैलेंट था. इसलिए उन्होंने सिंगिंग में किस्मत आजमाई और आगे बढ़ते हुए आज लोकप्रिय स्टार बन गये. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था. एक्टर का कहना है कि उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था, जब वो एक्टिंग छोड़कर खेतीबाड़ी करना चाहते हैं. पर तभी उनके दोस्त दीपक ने उनका हाथ थामा और वो मुश्किल घड़ी से बाहर निकल पाए. 

अक्षरा सिंह पर कसा तंज?
पवन सिंह से पूछा गया कि अकसर उन पर आरोप लगते हैं. विवादों की वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. क्या उन्होंने इसके लिए कभी उनकी मां से डांट नहीं पड़ती है? जवाब में एक्टर ने कहा- मां डांटती है. कहती है कि ये सब क्यों कर रहे हो? पर मैं बता दूं कि ऐसा नहीं है कि मेरे ऊपर लगे हर आरोप सही हैं. जब लोगों को मेरी जरुरत होती है, तो मेरे पास आते हैं. इसके बाद उल्टा सीधा कहते हैं. मैं किसकी बात कर रहा हूं. सबको पता है. बताने की जरुरत नहीं है. पर ठीक है. अगर लोग मेरे बारे में बुरा कहना चाहते हैं, तो बोलें. मैं उनके जैसा नहीं बन सकता हूं. लोगों का इतिहास मुझे पता है. पर मैं बोलना नहीं चाहता हूं. क्योंकि अगर मैंने कुछ कहा, तो फिर उनमें और मेरे में फर्क क्या रह जाएगा. 

Advertisement

खेसारी को कहा भाई
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई जगजाहिर है. सालों बाद पिछले साल दोनों स्टार्स ने गले मिलकर अपना मनमुटाव दूर किया. खेसारी संग झगड़े पर उन्होंने कहा- वो मेरा भाई है. अगर एक परिवार में चार लोग हैं, तो उनके बीच में लड़ाई-झगड़े होते हैं. पर इसका मतलब ये नहीं है कि भाई-भाई रिश्ता तोड़ लें. परिवार में लड़ाई होती है, तो एक-दूसरे में प्यार भी होता है. खेसारी मेरा भाई है और जल्द ही हम साथ काम भी करेंगे. 

पवन सिंह से जब पूछा गया कि आखिर क्या वजह जो इंडस्ट्री में यंग कलाकार सुसाइड करके अपनी जान दे रहे हैं. इस पर उन्होंने उनमें लड़ने की हिम्मत नहीं है. मैं यही कहूंगा कि जिंदगी में बहुत कुछ झेलना पड़ता है. इसलिए मुसीबतों को फेस करिये और आगे बढ़िये.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement