Advertisement

भोजपुरी

आम्रपाली-अक्षरा सिंह के बीच खत्म हुई कड़वाहट, पवन सिंह विवाद के बाद पहली बार दिखी ऐसी बॉन्डिंग, PHOTOS

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST
  • 1/9

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. किसी जमाने में इंडस्ट्री की सबसे पक्की सहेलियां मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच अब कुछ ठीक होने की खबरें है. (Photo: Instagram/singhakshara)
 

  • 2/9

लंबे समय की खामोशी और मनमुटाव के बाद, इन दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेस ने संकेत दिया है कि उन्होंने अपनी पुरानी रंजिशों को पीछे छोड़ दिया है. इनका रिश्ता महज दोस्ती का नहीं, बल्कि बहनों जैसा था, लेकिन वक्त और हालात ने इनके बीच दूरियां पैदा कर दी थीं. (Photo: Instagram/singhakshara)
 

  • 3/9

अब सालों बाद इन दोनों को फिर से करीब आते देख सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. यह रीयूनियन न केवल इन दोनों के लिए, बल्कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा और पॉजिटिव मोड़ माना जा रहा है. (Photo: Instagram/singhakshara)

Advertisement
  • 4/9

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की दोस्ती में दरार उस वक्त आई थी, जब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा का रिश्ता एक बेहद विवादित मोड़ पर खत्म हुआ था. जब पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर अचानक दूसरी शादी करने का फैसला किया, तो उस मुश्किल दौर में इंडस्ट्री दो धड़ों में बंट गई थी.  (Photo: Instagram/singhakshara)

  • 5/9

खबरों की मानें तो, इसी खींचतान और आपसी गलतफहमियों की वजह से आम्रपाली और अक्षरा के बीच बातचीत बंद हो गई थी. सगी बहनों जैसा प्यार रखने वाली ये दो सहेलियां एक-दूसरे से काफी दूर हो गई थीं, जिससे उनके चाहने वाले भी काफी मायूस थे. (Photo: Instagram/singhakshara)
 

  • 6/9

बीते कई सालों की तल्खी को खत्म करते हुए अक्षरा सिंह ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज में अक्षरा और आम्रपाली एक साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं. (Photo: Instagram/singhakshara)

Advertisement
  • 7/9

अक्षरा ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में दिल वाला इमोजी (❤️), नजर से बचाने वाला इमोजी (🧿) और साथ में डांस करते हुई सहेलियों वाला इमोजी (👯‍♀️) लगाया है. (Photo: Instagram/singhakshara)

  • 8/9

अक्षरा की इस पोस्ट पर आम्रपाली दुबे ने भी देर नहीं की और तुरंत 'लव इमोजी' के साथ अपना रिएक्शन दिया. दोनों एक्ट्रेस के बीच इस प्यार भरे 'डिजिटल तालमेल' को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं.  (Photo: Instagram/singhakshara)

  • 9/9

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये हुई ना बात, आप दोनों को एक साथ देखकर दिल खुश हो गया.' वहीं एक फैन ने कमेंट किया, "यही वो रीयूनियन है जिसका हम बरसों से इंतजार कर रहे थे.' (Photo: Instagram/singhakshara)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement