चुनाव आयोग पहुंचा TMC डेलिगेशन, ममता के खिलाफ अटैक को बताया साजिश, जांच की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर अटैक के मामले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की.

Advertisement
चुनाव आयोग पहुंचा TMC डेलिगेशन (फोटो-ANI) चुनाव आयोग पहुंचा TMC डेलिगेशन (फोटो-ANI)

ऐश्वर्या पालीवाल / सूर्याग्नि रॉय

  • नई दिल्ली/कोलकाता,
  • 12 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST
  • ममता के खिलाफ हमले की जांच की मांग
  • आयोग से मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • बीजेपी नेताओं को टीएमसी ने निशाने पर लिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी पर अटैक के मामले को लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की. 

टीएमसी डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात में ममता बनर्जी पर हमले को गहरी साजिश बताया है. डेलिगेशन ने इसके के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. ECI को लिखे पत्र में टीएमसी ने बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट, पश्चिम बंगाल डीजीपी के खिलाफ शिकायत और उनके तबादले, और बंगाल बीजेपी नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट को ममता बनर्जी के खिलाफ हमले से जोड़ा है.

Advertisement

टीएमसी ने कहा कि बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने फेसबुक पोस्ट कर ममता बनर्जी का 8 मार्च को कैरिकेचर पोस्ट किया था जिसमें उनपर हमला दिखाया गया था. पत्र में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और बीजेपी नेता सौमित्र खान के ट्वीट का जिक्र किया गया है और इसे हमले से जोड़ा गया है. 

बहरहाल, टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, सुशील चंद्र, उमेश सिन्हा और राजीव कुमार से मुलाकात की. टीएमसी ने ममता बनर्जी पर हमले को साजिश करार दिया. टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा कि हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. हम जानते हैं कि नंदीग्राम में कुछ हुआ है. सौगत रॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस भाषण का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि गनीमत थी कि दीदी स्कूटी से गिरी नहीं.

Advertisement

Delhi: Six member Trinamool MPs delegation arrive at Election Commission of India, to raise the Nandigram incident in which West Bengal CM Mamata Banerjee suffered injuries pic.twitter.com/ExeWaCty9I

— ANI (@ANI) March 12, 2021

  
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की. टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में डेरेक ओ ब्रायन, सौगत रॉय (सांसद, लोकसभा), काकोली घोष दस्तिदार (सांसद, लोकसभा), शताब्दी रॉय (सांसद, लोकसभा), प्रतिमा मंडल (सांसद) शामिल और संतनु सेन (सांसद, राज्यसभा) शामिल थे.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement